SA vs NZ: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में खराब शुरुआत के बावजूद साउथ अफ्रीका ने दमदार वापसी की। मार्को यानसेन की नाबाद 55 रन की पारी की बदौलत टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 169 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।
SA vs NZ: साउथ अफ्रीका के लिए 'संकटमोचन' बने मार्को यानसेन, महज 27 गेंदों पर अर्द्धशतक जड़ टीम को मुश्किलों से निकाला
Table of Contents
SA vs NZ, Marco Jansen comeback: ईडन गार्डन्स में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।
कीवी गेंदबाजों ने अपने कप्तान के इस फैसले को सही साबित करते हुए शुरुआत में साउथ अफ्रीका के लगातार विकेट चटकाकर उस पर दबाव बना दिया। हालांकि बाद में साउथ अफ्रीका ने दमदार वापसी की, जिसमें मार्को यानसेन ने अर्धशतक जड़कर अहम भूमिका निभाई। उनकी पारी की बदौलत साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 169 रन बनाए।
SA vs NZ: साउथ अफ्रीका ने की दमदार वापसी
इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने सिर्फ 12 रन के स्कोर पर अपने दो विकेट गंवा दिए। इसके बाद बीच में कुछ साझेदारी जरूर हुई, लेकिन मिडिल ओवर्स में लगातार विकेट गिरने के कारण टीम 77 रन पर 5 विकेट खोकर मुश्किल में आ गई।

इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स और मार्को यानसेन ने पारी को संभाला और अहम साझेदारी निभाई। दोनों बल्लेबाजों ने छठे विकेट के लिए 47 गेंदों में 73 रन जोड़े, जिससे साउथ अफ्रीका मुकाबले में वापसी कर सका।
SA vs NZ: मार्को यानसेन की शानदार बल्लेबाजी
मार्को यानसेन जब बल्लेबाजी करने आए, तब साउथ अफ्रीका 77 रन पर 5 विकेट खोकर दबाव में था। इसके बाद उन्होंने ट्रिस्टन स्टब्स के साथ मिलकर पारी को संभाला और समय-समय पर बड़े शॉट भी लगाए। यानसेन ने इस मुकाबले में 30 गेंदों में नाबाद 55 रन की शानदार पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 2 चौके और 5 छक्के लगाए और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

SA vs NZ: न्यूजीलैंड गेंदबाजों का अच्छा प्रदर्शन
इस मुकाबले में पहले गेंदबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। कोल मैककॉन्ची ने अपने पहले ही ओवर में दो विकेट लेकर साउथ अफ्रीका को शुरुआती झटके दिए। उनके अलावा रचिन रविंद्र और मैट हेनरी ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। वहीं लॉकी फर्ग्यूसन और जेम्स नीशम ने भी एक-एक विकेट हासिल किया।