SA vs NZ: भारत-पाक राइवेलरी से कम नहीं होगा पहला सेमीफाइनल, साउथ अफ्रीका के खिलाफ न्यूजीलैंड का ये रिकॉर्ड उड़ा देगा आपके होश!

SA vs NZ: टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में एक जोड़ी ऐसी भी है जो भारत-पाकिस्तान से कम नहीं। ये जोड़ी है साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की। इन दोनों टीमों के बीच एक टीम ने हमेशा दूसरे पर पूरी तरह हावी रही है। साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के रिकॉर्ड्स देखकर फैंस के होश उड़ जाएंगे।

icon द्वारा Shubhamvada
iconPublished: 03 Mar 2026, 01:52 PM
iconUpdated: 03 Mar 2026, 02:02 PM

SA vs NZ: क्रिकेट जगत में सबसे बड़ी राइवेलरी की बात की जाए तो भारत-पाकिस्तान का मुकाबला हर किसी की पहली पसंद होगा। टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच अब तक 9 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें भारत ने 8 बार जीत दर्ज की है और पाकिस्तान सिर्फ एक।

लेकिन टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में एक जोड़ी ऐसी भी है जो भारत-पाकिस्तान से कम नहीं। ये जोड़ी है साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की। इन दोनों टीमों के बीच एक टीम ने हमेशा दूसरे पर पूरी तरह हावी रही है। साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के रिकॉर्ड्स देखकर फैंस के होश उड़ जाएंगे।

SA vs NZ के बीच होगा पहला सेमीफाइनल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच होगा, जो 4 मार्च को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इस मैच में साउथ अफ्रीका को हराकर न्यूजीलैंड इतिहास रच सकती है।

SA Vs NZ Head To Head Record
SA vs NZ: Head To Head Record

दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 5 मैच हो चुके हैं और हर बार साउथ अफ्रीका की टीम ने ही बाजी मारी है। न्यूजीलैंड को एक भी बार प्रोटियाज को धूल चटाने का मौका नहीं मिला है। इन हारों का सिलसिला इतना लंबा है कि न्यूजीलैंड के लिए ये सेमीफाइनल सिर्फ मैच नहीं, बल्कि एक ऐतिहासिक बदला लेने का मौका बन गया है।

SA vs NZ: न्यूजीलैंड पर हावी साउथ अफ्रीका

साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप में पहली भिड़ंत साल 2007 में हुई थी। उस मैच में साउथ अफ्रीका ने 6 विकेट से बाजी मारी थी। इसके बाद दोनों टीमें 2009 टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका सिर्फ 1 रन से मुकाबला जीता था। 2010 में भी कीवी टीम को 13 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

इसके बाद 2014 टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका ने 2 रन से कीवियों को हराया था। 2026 टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में भी ये टीमें टकराई थीं। इस बार भी अफ्रीका ने 7 विकेट से मैच अपने नाम किया था। ऐसे में सेमीफाइनल के मुकाबले में न्यूजीलैंड के पास इतिहास पलटकर इतिहास रचने का मौका होगा।

SA vs NZ: न्यूजीलैंड के पास होगा सुनहरा मौका

ब्लैक कैप्स के पास अनुभवी खिलाड़ी हैं, जो इस बार चोक का टैग तोड़ने की कोशिश करेंगे लेकिन साउथ अफ्रीका की टीम इस टूर्नामेंट में मजबूत फॉर्म में दिख रही है। वो लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका रिकॉर्ड उन्हें फेवरेट बनाता है। एडेन मार्क्ररम की कप्तानी वाली प्रोटियाज टीम ने अभी तक एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है।

Read More: IND vs ENG: हैरी ब्रूक से लेकर विल जैक्स... ये 5 अंग्रेज खिलाड़ी सेमीफाइनल में बन सकते हैं टीम इंडिया के लिए बड़ा खतरा

India vs England: लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया, टी20 में किसका पलड़ा है भारी?

T20 World Cup 2026 में संजू सैमसन का ऐतिहासिक कारनामा, पहली बार टूर्नामेंट में बना ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड