आठ साल बाद ऑस्ट्रेलिया 2026 में साउथ अफ्रीका का दौरा करेगा, जहां तीन वनडे और तीन टेस्ट मैच खेले जाएंगे। 2018 के सैंडपेपर कांड के बाद ये पहला दौरा है।
SA vs AUS: 2028 सैंड पेपर कांड के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया करेगी साउथ अफ्रीका का दौरा, जानिए पूरा शेड्यूल
Table of Contents
ऑस्ट्रेलिया पुरुष क्रिकेट टीम आठ साल के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर साउथ अफ्रीका के दौरे पर जाने वाली है। साल 2026 के अंत में प्रस्तावित यह दौरा क्रिकेट जगत में खास महत्व रखता है, क्योंकि पिछली बार 2018 में हुआ ऑस्ट्रेलिया का दक्षिण अफ्रीका दौरा ‘सैंडपेपर कांड’ के कारण विवादों में घिर गया था। अब दोनों टीमों के बीच होने वाली यह सीरीज खेल के साथ-साथ इतिहास की परछाइयों के कारण भी चर्चा में है।
इस दौरे की अहमियत इसलिए भी बढ़ जाती है क्योंकि साउथ अफ्रीका मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन है। जून 2025 में उसने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर खिताब जीता था। ऐसे में यह सीरीज दोनों टीमों के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई होगी एक ओर बदला लेने की कोशिश में ऑस्ट्रेलिया और दूसरी ओर अपने वर्चस्व को बरकरार रखने उतरेगा साउथ अफ्रीका।
SA vs AUS: दौरे की शुरुआत वनडे सीरीज से, अक्टूबर में टेस्ट मुकाबले
क्रिकेट साउथ अफ्रीका द्वारा जारी 2026-27 घरेलू शेड्यूल के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया का दौरा 24 से 30 सितंबर 2026 के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से शुरू होगा। यह मुकाबले डरबन, जोहानिसबर्ग और पॉचेफ्स्ट्रूम में आयोजित होंगे।

वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जो अक्टूबर 2026 में निर्धारित है। टेस्ट मुकाबले डरबन, गबेरहा (पोर्ट एलिजाबेथ) और केप टाउन में खेले जाएंगे। वनडे और टेस्ट सीरीज के बीच ऑस्ट्रेलियाई टीम एक वॉर्म-अप मैच भी खेलेगी, जिससे उसे स्थानीय परिस्थितियों में ढलने का मौका मिलेगा।
SA vs AUS: साउथ अफ्रीका से पहले जिम्बाब्वे और बाद में अन्य सीरीज
रिपोर्ट्स के अनुसार, ऑस्ट्रेलियाई टीम साउथ अफ्रीका जाने से पहले जिम्बाब्वे का दौरा भी कर सकती है, जहां वनडे मुकाबले खेले जाने की संभावना है। हालांकि मैचों की संख्या और स्थानों को लेकर आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया अगस्त 2026 में बांग्लादेश की मेजबानी करेगा। वहीं साउथ अफ्रीका साल के अंत में बांग्लादेश और इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज खेलेगा, जिससे उनका कैलेंडर बेहद व्यस्त रहने वाला है।

SA vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के साउथ अफ्रीका दौरे का पूरा शेड्यूल
SA vs AUS: वनडे सीरीज का दौरा
पहला वनडे — 24 सितंबर 2026, किंग्समीड स्टेडियम, डरबन
दूसरा वनडे — 27 सितंबर 2026, वांडरर्स स्टेडियम, जोहान्सबर्ग
तीसरा वनडे — 30 सितंबर 2026, जेबी मार्क्स ओवल, पॉचेफ्स्ट्रूम (डे/नाइट)
SA vs AUS: टेस्ट सीरीज का दौरा
वार्मअप मैच: 3–4 अक्टूबर 2026, जेबी मार्क्स ओवल, पॉचेफ्स्ट्रूम
पहला टेस्ट — 9–13 अक्टूबर 2026, किंग्समीड स्टेडियम, डरबन
दूसरा टेस्ट — 18–22 अक्टूबर 2026, सेंट जॉर्ज पार्क, गबेरहा
तीसरा टेस्ट — 27–31 अक्टूबर 2026, न्यूलैंड्स, केप टाउन