SA vs AFG, T20 World Cup 2026: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मैच में अफगानिस्तान की टीम को साउथ अफ्रीका के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में 2 सुपर ओवर देखने को मिले, तब जाकर नतीजा निकला।
SA vs AFG: टी20 विश्व कप का सबसे रोमांचक मुकाबला, डबल सुपर ओवर का ड्रामा, साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया
Table of Contents
SA vs AFG, T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबलाज़ अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया जहां मैच दूसरे सुपर ओवर तक चला।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मैच में अफगानिस्तान की टीम को साउथ अफ्रीका के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में 2 सुपर ओवर देखने को मिले, तब जाकर नतीजा निकला।
SA vs AFG: सुपर ओवर में पहुंचा मुकाबला
पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 187 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए। अफगानिस्तान के लिए अजमतुल्लाह ने सबसे ज्यादा 3 शिकार किए। वहीं, कप्तान राशिद खान ने 2 विकेट चटकाए। इसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम 20 ओवर में 187 रन के स्कोर पर सिमट गई। इस तरह मुकाबला सुपर ओवर में चला गया।
SUPER OVER TIED! 🤯
— ICC (@ICC) February 11, 2026
Get to your screens now, broadcast details 📲https://t.co/NPykWM7qqY#T20WorldCup #SAvAFG pic.twitter.com/br2g9CEuPF

SA vs AFG: डबल सुपर ओवर में दिखा गजब का ड्रामा
पहले सुपर ओवर में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी की और 17 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम भी 17 रन ही बना सकी। इसके बाद मैच दूसरे सुपर ओवर में पहुंचा, जिसमें साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 23 रन बनाए। अफगानिस्तान के सामने अब 24 रन का लक्ष्य था, जिसका पीछा करते हुए आखिरी गेंद पर उसे 5 रन बनाने रह गए थे लेकिन, दूसरे सुपर ओवर की आखिरी गेंद पर गुरबाज आउट हो गए और साउथ अफ्रीका ने ये रोमांचक और ऐतिहासिक मैच जीत लिया।
View this post on Instagram
रहमानुल्लाह गुरबाज ने खेली ऐतिहासिक पारी
अफगानिस्तान की ओर से रहमानुल्लाह गुरबाज ने T20 वर्ल्ड कप में अपनी सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 42 गेंदों में 84 रन बनाए। 200 की स्ट्राइक रेट से खेली उनकी इनिंग में 7 छक्के शामिल रहे। रहमानुल्लाह के आउट होने के बाद राशिद खान और अजमतुल्लाह जजई ने भी अच्छे हाथ दिखाए। साउथ अफ्रीका की टीम 20वां ओवर खत्म होने से 2 गेंद पहले ही ऑलआउट हो गई। मगर तब तक वो साउथ अफ्रीका के बनाए स्कोर की बराबरी कर चुकी थी।