रोहित के बाद शुभमन गिल नहीं, धोनी के चेले को बनना चाहिए भारत का वनडे कप्तान; पूर्व दिग्गज का बड़ा बयान

Rohit Sharma: टीम इंडिया और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व बल्लेबाज एस बद्रीनाथ का मानना है कि अगर रोहित शर्मा रिटायर होते हैं, तो 2027 वर्ल्ड कप में रुतुराज गायकवाड़ को भारत का कप्तान बनना चाहिए।

iconPublished: 15 Aug 2025, 12:24 PM
iconUpdated: 15 Aug 2025, 11:34 PM

Rohit Sharma ODI World Cup 2027: भारत के वनडे कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को लेकर इन दिनों चर्चा तेज है। इस तरह की खबरें आनी शुरू हो गई हैं कि रोहित को वनडे टीम में आगे नहीं देखा जा रहा है। रोहित के टेस्ट रिटायरमेंट के बाद शुभमन गिल (Shubman Gill) को कप्तान बनाया गया था। शुभमन को भारत का वनडे कप्तान बनाने की बात भी चर्चा में है।

इसी चर्चा के बीच टीम इंडिया और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व बल्लेबाज एस बद्रीनाथ (S Badrinath) ने कहा कि 2027 वर्ल्ड कप में चेन्नई के मौजूदा कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को भारत का कप्तान बनना चाहिए अगर रोहित शर्मा रिटायर होते हैं।

2027 वर्ल्ड कप में रुतुराज गायकवाड़ भारत के कप्तान, अगर Rohit Sharma हुए रिटायर

cricaddictor में छपे एक बयान के मुताबिक, एस बद्रीनाथ ने कहा, "अगर रोहित शर्मा रिटायर होते हैं, तो रुतुराज गायकवाड़ को 2027 वर्ल्ड कप के लिए कप्तान होना चाहिए। वह रोहित शर्मा और विराट के मिक्चर हैं।"

View this post on Instagram

A post shared by Ruturaj Gaikwad (@ruutu.131)

गायकवाड़ पर चेन्नई की कप्तानी जाने का खतरा

बता दें कि रुतुराज गायकवाड़ पर चेन्नई की कप्तानी जाने भी खतरा मंडरा रहा है। 2024 के सीजन में एमएस धोनी के बाद सीएसके ने गायकवाड़ को कप्तान बनाने का फैसला किया था। 2 सीजन कप्तानी कर चुके गायकवाड़ अपनी कप्तानी में टीम को एक बार भी प्लेऑफ तक नहीं पहुंचा सके।

View this post on Instagram

A post shared by Ruturaj Gaikwad (@ruutu.131)

2025 के सीजन में चेन्नई पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे थी। टीम ने 14 में से सिर्फ 4 मैचों में जीत दर्ज की थी। इसके बाद से ही गायकवाड़ की कप्तानी पर खतरा मंडराना शुरू हो गया।

टीम इंडिया में नहीं मिल रहा मौका

गौरतलब है कि रुतुराज गायकवाड़ भारत के लिए व्हाइट बॉल क्रिकेट खेलते हैं, लेकिन बीते कुछ वक्त से टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने टीम के लिए अपना आखिरी मुकाबला जुलाई 2024 में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल के रूप में खेला था। अब देखना दिलचस्प होगा कि उन्हें दोबारा मौका कब मिलता है।

Read more: 'भावुक होकर रिटायरमेंट…', 2008 में वनडे से संन्यास लेने वाले थे सहवाग, सचिन की वजह से टला था फैसला

'मैं दुआ करता हूं कि इंडिया...', एशिया कप 2025 से पहले भारत से घबराया पाकिस्तान; अफगानिस्तान से भी खौफ!

Follow Us Google News