राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में रॉयल चैलंजर्स बेंगलुरु ने बड़ा फैसला लेते हुए 2 मुकाबलों में 5 विकेट चटकाने वाले गेंदबाज को ड्रॉप कर दिया। उनकी जगह स्टार गेंदबाज को मौका दिया है।
आरसीबी ने दिया धोखा! 2 मैचों में 5 विकेट चटकाने वाले गेंदबाज को एक झटके में कर डाला बाहर, इस खिलाड़ी के लिए बड़ी कुर्बानी
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 का 16वां मुकाबला गुवाहाटी के मैदान पर खेला जा रहा है। दोनों ही टीमों ने इस सीजन अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है।
इस मैच में बारिश के कारण खलल देखने को मिला, जिसकी वजह से मुकाबला देरी से शुरू हुआ। हालांकि, इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपनी प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव किया। 2 मैचों में 5 विकेट लेने वाले गेंदबाज को टीम ने बाहर कर दिया, जबकि उनकी जगह एक स्टार गेंदबाज की वापसी हुई है।
RR vs RCB: आरसीबी ने इस गेंदबाज को किया बाहर
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया। डफी ने इस सीजन खेले गए 2 मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट झटके थे, लेकिन इसके बावजूद टीम मैनेजमेंट ने इस अहम मुकाबले में उन्हें मौका नहीं दिया।

RR vs RCB: जोश हेजलवुड की हुई वापसी
आरसीबी ने इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को मौका दिया है, जो लंबे समय से चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे थे। हेजलवुड ने आईपीएल 2025 में आरसीबी को पहला खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। ऐसे में उनकी वापसी टीम के गेंदबाजी आक्रमण को और मजबूत बना सकती है।
RR vs RCB: 152 दिनों बाद मैदान पर वापसी
जोश हेजलवुड एशेज 2025 से पहले चोटिल हो गए थे, जिसके चलते वह पूरी सीरीज से बाहर रहे। इसके बाद उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 भी मिस किया था। अब 152 दिनों के लंबे इंतजार के बाद वह मैदान पर वापसी कर रहे हैं, जो आरसीबी के लिए एक बड़ी राहत की खबर है।

RR vs RCB: आरसीबी की प्लेइंग 11
विराट कोहली, फिलिप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जोश हेजलवुड
KKR vs LSG: दिग्वेश राठी ने की चीटिंग! फिन एलेन के कैच पर खड़ा हुआ विवाद, जाने पूरा मामला