RR vs RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट से जीत दर्ज करना अपना अजेय अभियान जारी रखा है।
RR vs RCB: राजस्थान रॉयल्स का 'अजेय' अभियान जारी, डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी को 6 विकेट से दी करारी शिकस्त
RR vs RCB Match Report: राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2026 का 16वां मुकाबला गुवाहाटी के मैदान पर खेला गया। इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी।
राजस्थान के गेंदबाजों ने शुरुआत में कसी हुई गेंदबाजी की, हालांकि इसके बावजूद आरसीबी एक बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रही। लेकिन लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स के टॉप ऑर्डर ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मुकाबले को एकतरफा बना दिया और टीम ने आसान जीत दर्ज कर अपना विजय अभियान जारी रखा।
RR vs RCB: राजस्थान रॉयल्स जा अजेय अभियान जारी
राजस्थान रॉयल्स इस आईपीएल सीजन में शानदार फॉर्म में नजर आ रही है। टीम ने अब तक खेले गए सभी 4 मुकाबलों में जीत दर्ज की है और अंक तालिका में पहला स्थान हासिल कर रखा है। इस सीजन अभी तक सारे मुकाबले जीतने वाली राजस्थान इकलौती टीम है।

RR vs RCB: आरसीबी ने बनाए थे 201 रन
इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पहले बल्लेबाजी का मौका मिला और टीम ने आक्रामक शुरुआत की। हालांकि, नियमित अंतराल पर विकेट गिरने के कारण दबाव बना रहा। रजत पाटीदार के अर्धशतक और शेफर्ड, विराट कोहली व वेंकटेश अय्यर के योगदान की बदौलत आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 201 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

राजस्थान रॉयल्स ने आसानी से हासिल किया लक्ष्य
लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स को यशस्वी जायसवाल के रूप में जल्दी झटका लगा, लेकिन इसके बाद वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए पारी संभाली। वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 26 गेंदों में 78 रनों की तूफानी पारी खेली।
उनके आउट होने के बाद कुछ विकेट जरूर गिरे, लेकिन ध्रुव जुरेल ने एक छोर संभाले रखा। जुरेल ने 43 गेंदों में नाबाद 81 रन बनाए और उनकी इस शानदार पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने 2 ओवर शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया।