वैभव सूर्यवंशी ने सीएसके के खिलाफ 15 गेंदों में तूफानी अर्धशतक जड़ते हुए मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने 17 गेंदों में 52 रन की पारी खेली।
RR vs CSK: वैभव सूर्यवंशी ने सीएसके के खिलाफ मचाया कहर, 15 गेंदों में जड़ा तूफानी अर्धशतक
Table of Contents
RR vs CSK, Vaibhav Suryavanshi fifty: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला शुरू होते ही एक ऐसा धमाका देखने को मिला, जिसने मैच का पूरा मूड बदल दिया। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने आक्रामक अंदाज़ से शुरुआत में ही सीएसके के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया और मैदान पर आते ही रन बरसाने शुरू कर दिए।
सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक ठोककर सूर्यवंशी ने न सिर्फ अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया, बल्कि आईपीएल इतिहास में भी अपनी छाप छोड़ दी। हालांकि अर्धशतक पूरा करते ही वह आउट हो गए, लेकिन 17 गेंदों में 52 रन की उनकी पारी मैच का टर्निंग पॉइंट बन गई।
RR vs CSK: सूर्यवंशी का सबसे तेज अर्धशतक
आईपीएल 2026 में अपने पहले ही मैच में उन्होंने महज 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया, जो उनके आईपीएल करियर का सबसे तेज पचासा है। यह पारी आईपीएल इतिहास की तीसरी सबसे तेज फिफ्टी भी बन गई, जिसने उनके नाम को बड़े रिकॉर्ड्स की लिस्ट में शामिल कर दिया।

RR vs CSK: पहली ही गेंद पर मिला जीवनदान
मैच की पहली ही गेंद पर मैट हेनरी ने बाउंसर फेंकी, जिस पर सूर्यवंशी ने गलत शॉट खेल दिया। गेंद हवा में गई, लेकिन मिड-विकेट पर खड़े कार्तिक शर्मा ने आसान सा कैच छोड़ दिया।
RR vs CSK: जीवनदान के बाद सीएसके की जमकर धुनाई
जीवनदान मिलने के बाद सूर्यवंशी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। अगली ही गेंद पर उन्होंने लंबा छक्का जड़ दिया और इसके बाद लगातार आक्रामक शॉट्स खेलते हुए रनगति को तेज कर दिया। तीसरे ओवर में फिर मैट हेनरी को निशाना बनाते हुए उन्होंने एक और छक्का जड़ा।

देखते ही देखते सूर्यवंशी 11 गेंदों में 30 रन के पार पहुंच गए और यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर तेज साझेदारी भी कर डाली। दोनों ने मिलकर 38 गेंदों में 75 रन जोड़े, जिसने राजस्थान को मजबूत शुरुआत दिलाई और चेन्नई को मैच में बैकफुट पर धकेल दिया।
Read More: MI vs KKR: बीच मुकाबले में कप्तान बने रिंकू सिंह, कोलकाता कप्तान अजिंक्य रहाणे को क्या हुआ?