RR vs CSK: सीएसके के खिलाफ दमदार जीत के साथ अंक तालिका के टॉप पर पहुंची राजस्थान रॉयल्स, गायकवाड़ की टीम की हालत हुई पतली

राजस्थान रॉयल्स ने सीएसके को एकतरफा अंदाज़ में हराकर आईपीएल 2026 में धमाकेदार शुरुआत की और नेट रनरेट के दम पर अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई, जबकि चेन्नई को दोहरा झटका लगा।

iconPublished: 31 Mar 2026, 12:00 AM
iconUpdated: 31 Mar 2026, 12:11 AM

Points Table after the RR vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का रोमांच अपने शुरुआती दौर में ही चरम पर पहुंच गया है। तीन मुकाबलों के बाद ही टूर्नामेंट में कई बड़े प्रदर्शन देखने को मिले हैं, जहां अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ युवा सितारों ने भी अपनी छाप छोड़ी है। फैंस को जिस धमाकेदार शुरुआत की उम्मीद थी, वो पूरी तरह देखने को मिली है।

इन्हीं मुकाबलों में सबसे ज्यादा चर्चा राजस्थान रॉयल्स की रही, जिसने अपने पहले ही मैच में ऐसा प्रदर्शन किया कि बाकी टीमों के लिए खतरे की घंटी बज गई। खासकर वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी ने टीम को न सिर्फ जीत दिलाई, बल्कि अंक तालिका में सीधे टॉप पर पहुंचा दिया।

RR vs CSK: राजस्थान की जीत से टॉप पर कब्जा

सीजन के तीसरे मुकाबले (RR vs CSK) में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को पूरी तरह एकतरफा अंदाज़ में हराया। गुवाहाटी में खेले गए इस मैच में राजस्थान के गेंदबाजों ने पहले शानदार प्रदर्शन करते हुए सीएसके को सिर्फ 127 रनों पर समेट दिया।

WhatsApp Image 2026 03 31 At 12 06 18 AM

इसके बाद बल्लेबाजी में वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी अंदाज़ अपनाते हुए महज 15 गेंदों में अर्धशतक ठोक दिया। उनकी इस विस्फोटक पारी की बदौलत राजस्थान ने सिर्फ 12.1 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और जीत के साथ सीजन की शानदार शुरुआत की।

RR vs CSK: NRR में बड़ी छलांग, RCB को छोड़ा पीछे

राजस्थान की इस बड़ी जीत का सबसे बड़ा फायदा उसे नेट रनरेट (NRR) में मिला। तेज़ी से लक्ष्य हासिल करने के कारण टीम का NRR सीधे 4.171 पहुंच गया, जो फिलहाल सभी टीमों में सबसे बेहतर है। इसी के साथ राजस्थान ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पीछे छोड़ते हुए अंक तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया। बेंगलुरु 2.907 के NRR के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि मुंबई इंडियंस 0.687 के साथ तीसरे नंबर पर बनी हुई है।

Jofra Archer and Co celebrate Ruturaj Gaikwad's wicket, Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings, IPL, Guwahati, March 30, 2026

RR vs CSK: सीएसके को लगा दोहरा झटका

जहां राजस्थान को इस जीत से बड़ा फायदा हुआ, वहीं चेन्नई सुपर किंग्स को दोहरा नुकसान झेलना पड़ा। टीम सिर्फ मैच ही नहीं हारी, बल्कि उसका नेट रनरेट भी बुरी तरह गिर गया। सीएसके का NRR सीधे (-4.171) हो गया है, जो टूर्नामेंट के आगे के सफर में उनके लिए बड़ी परेशानी बन सकता है। फिलहाल टीम छठे स्थान पर है, लेकिन बाकी टीमों के मैच होने के बाद उसकी स्थिति और खराब हो सकती है।

Read More: MI vs KKR: बीच मुकाबले में कप्तान बने रिंकू सिंह, कोलकाता कप्तान अजिंक्य रहाणे को क्या हुआ?

Virat kohli अभी तक नहीं भूले हैं 19 नवंबर वाला जख्म, ट्रेविस आउट के विकेट पर हुए 'आउट ऑफ कंट्रोल', जश्न का VIDEO वायरल