रेप केस में आरोपों का सामना कर रहे यश दयाल को रिटेन करने पर मचा बवाल, RCB के फैसले पर भड़के फैंस

RCB Retention List: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के मिनी-ऑक्शन से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने तेज गेंदबाज यश दयाल (Yash Dayal) को रिटेन करके खुद को बड़े विवाद में घेर लिया है।

iconPublished: 16 Nov 2025, 11:43 AM
iconUpdated: 16 Nov 2025, 12:12 PM

RCB Retain Yash Dayal for IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 सीजन से पहले खिलाड़ियों की रिटेन लिस्ट जारी होने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) अपने एक फैसले को लेकर भारी विवाद में घिर गई है। फ्रेंचाइज़ी ने तेज गेंदबाज यश दयाल को रिटेन किया है, जो फिलहाल दो गंभीर आपराधिक मामलों का सामना कर रहे हैं।

यश दयाल पर लगे आरोप इतने गंभीर हैं कि सोशल मीडिया पर हजारों लोग रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के इस कदम पर विरोध जता रहे हैं और टीम मैनेजमेंट के फैसले को "गैर-जिम्मेदाराना" बता रहे हैं।

किस मामलों में फंसे हैं यश दयाल?

यश दयाल वर्तमान में दो एफआईआर के चलते विवादों में हैं। एक मामला गाजियाबाद में दर्ज है, जहां उनकी पार्टनर ने शादी का झूठा वादा करके यौन और वित्तीय शोषण का आरोप लगाया है। दूसरा मामला जयपुर का है, जो अधिक गंभीर है। यहां दयाल पर एक नाबालिग से दो साल तक रेप करने का आरोप है। पीड़िता ने कहा कि आईपीएल 2023 के दौरान उसे यौन उत्पीड़न का शिकार होना पड़ा। इन गंभीर आरोपों के चलते दयाल को पहले ही UP T20 लीग में खेलने से रोका जा चुका है।

Allahabad HC on Yash Dayal for sexual exploitation allegations

RCB के फैसले पर फैंस ने जताई नाराजगी

गंभीर आरोपों के बावजूद, आरसीबी ने यश दयाल को 5 करोड़ रुपये में रिटेन करने का फैसला किया। फैंस इसे अनैतिक बता रहे हैं और पूछ रहे हैं कि फ्रेंचाइजी ने एक विवादित खिलाड़ी को क्यों बचाए रखा?

Yash Dayal के आईपीएल आंकड़े

यश दयाल को आईपीएल 2022 में पहली बार खेलने का मौका मिला। तब से, उन्होंने 43 आईपीएल मैच खेले हैं और 9.57 की इकॉनमी रेट से 41 विकेट लिए हैं। 27 वर्षीय इस खिलाड़ी को अभी तक भारतीय टीम के लिए खेलने का मौका नहीं मिला है।

Read More Here:

IPL 2026 मिनी ऑक्शन अबू धाबी में, देखें हर फ्रेंचाइजी का बचा हुआ पर्स, स्लॉट और पूरी डिटेल

IPL 2026 रिटेंशन लिस्ट जारी होने के बाद मचा हड़कंप! फ्रेंचाइजियों ने इन खिलाड़ियों को किया रिलीज, नाम देखकर पकड़ लेंगे सिर

IPL 2026 के लिए टीमों ने खिलाड़ियों को किया रिटेन, यहां देखें सभी फ्रेंचाइजियों की फुल रिटेंशन लिस्ट

Vaibhav Suryavanshi: 10 चौके 9 छक्के... 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने UAE के खिलाफ जड़ा धमाकेदार शतक, पाकिस्तान थर-थर कांपा