Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी सलामी बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपकमिंग वनडे सीरीज के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रहे हैं।
Rohit Sharma ने 5 किलो वेट और कम किया! साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारियों में जुटे रोहित शर्मा, VIDEO देख फैंस हुए हैरान
Rohit Sharma Weight Loss: भारतीय वनडे टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली घरेलू वनडे सीरीज की तैयारियां शुरू कर दी हैं। यह सीरीज 30 नवंबर से रांची में खेली जाएगी। रोहित इस बार अपनी फिटनेस पर खास ध्यान दे रहे हैं।
खबरों के मुताबिक, रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने एक बार फिर करीब 5 किलो वजन कम किया है। उनके नए लुक को देखकर फैंस काफी हैरान हैं और सोशल मीडिया पर उनकी खूब चर्चा हो रही है।
मुंबई में की फिटनेस ट्रेनिंग
रोहित शर्मा को मुंबई के बीकेसी ग्राउंड में ट्रेनिंग करते हुए देखा गया, जहां मुंबई का रणजी ट्रॉफी मुकाबला चल रहा था। रोहित ने लगभग 30 मिनट तक स्प्रिंट, रनिंग और स्ट्रेचिंग की। हालांकि उन्होंने नेट्स में बल्लेबाजी नहीं की। ट्रेनिंग के दौरान उन्होंने मुंबई के कुछ खिलाड़ियों और कोच धवल कुलकर्णी से भी बातचीत की। इसके बाद वे चुपचाप मैदान से रवाना हो गए।
Rohit Sharma during his today's training session at MCA.❤️🔥
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) November 8, 2025
bRO working hard for upcoming ODI series.🔥 pic.twitter.com/6poli3S5z2
Rohit Sharma ऑस्ट्रेलिया में बने प्लेयर ऑफ द सीरीज
ऑस्ट्रेलिया का दौरा रोहित शर्मा के लिए शानदार रहा। तीन वनडे मैचों में उन्होंने जबरदस्त बल्लेबाजी की। रोहित ने कुल 202 रन बनाए, और उनका औसत 101 रहा। इस दौरान उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक भी जड़ा। उनकी बैटिंग ने टीम इंडिया को कई मैचों में मजबूत स्थिति में ला दिया। इसी बेहतरीन प्रदर्शन की वजह से रोहित को प्लेयर ऑफ द सीरीज़ का अवॉर्ड मिला।

IND vs SA वनडे शेड्यूल
- पहला वनडे: 30 नवंबर (रांची), दोपहर 1:30 बजे से
- दूसरा वनडे: 3 दिसंबर (रायपुर), दोपहर 1:30 बजे से
- तीसरा वनडे: 6 दिसंबर (विशाखापट्टनम), दोपहर 1:30 बजे से
Read More Here:
RCB हो या MI किसने किसे किया रिटेन? एक क्लिक में देखें WPL 2026 की सभी टीमों की रिटेंशन लिस्ट
Amol Muzumdar: कौन है अमोल मजूमदार? खुद कभी नहीं पहनी इंडियन जर्सी, आज उनकी टीम बन गई वर्ल्ड चैंपियन