माथे पर लाल तिलक; बिखरे बाल और गणपति के आशीर्वाद के साथ रोहित शर्मा निकले पंडाल से बाहर; कार में सवार होने के बाद जो हुआ वो VIRAL है

माथे पर लाल तिलक, बिखरे बाल और शांत स्वभाव में नजर आए रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने पंडाल में पहुंचकर गणपति के चरणों में माथा टेका।

icon द्वारा SACHIN HARI LEGHA
iconPublished: 06 Sep 2025, 12:27 PM
iconUpdated: 06 Sep 2025, 12:31 PM

भारत के वनडे कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) गणपति उत्सव में शामिल होने के लिए मुंबई के वर्ली पहुंचे। इस मौके पर माथे पर लाल तिलक सजाए रोहित ने गणपति बप्पा के दर्शन किए। जैसे ही वह पंडाल से बाहर निकले, फैंस की भीड़ ने उन्हें घेर लिया और वो नजारा वायरल हो गया।

वीडियो में फैंस रोहित शर्मा के लिए जमकर नारेबाजी कर रहे हैं और उनके इस अभिवादन का भारतीय क्रिकेट टीम के वर्तमान वनडे कप्तान ने अच्छे से रिप्लाई भी दिया। शर्मा ने अपनी कार को रोका और फैंस के सामने हाथ हिलाकर उनका दिन बना दिया। जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।

Rohit Sharma ने किए गणपति बप्पा के दर्शन

आपको बताते चलें कि मुंबई के वर्ली इलाके में आयोजित गणपति उत्सव में इस बार का सबसे बड़ा आकर्षण भारत के वनडे कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) रहे। माथे पर लाल तिलक, बिखरे बाल और शांत स्वभाव में नजर आए रोहित शर्मा ने पंडाल में पहुंचकर भगवान गणपति के चरणों में माथा टेका।

इस दौरान उनके साथ परिवार भी मौजूद था। रोहित शर्मा के आने की खबर जैसे ही फैली, पंडाल के आसपास भारी संख्या में लोग पहुंच गए। हर कोई अपने फेवरेट खिलाड़ी को नजदीक से देखने के लिए उत्साहित था।

फैंस के बीच गूंजा "मुंबईचा राजा रोहित शर्मा"

गणपति पंडाल से बाहर आते समय रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कार को फैंस ने चारों ओर से घेर लिया। जैसे ही उन्होंने हाथ हिलाकर अभिवादन किया, भीड़ में ज़बरदस्त जोश देखने को मिला। चारों ओर से "मुंबईचा राजा रोहित शर्मा" के नारे गूंजने लगे। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लाखों व्यूज़ मिल गए। इससे यह साफ झलकता है कि मैदान से दूर रहने के बावजूद रोहित शर्मा की लोकप्रियता कम नहीं हुई है। उनकी एक झलक पाने के लिए लोग घंटों इंतज़ार करने को तैयार रहते हैं।

मैदान से दूर, लेकिन वापसी की तैयारियों में व्यस्त

Rohit Sharma
Rohit Sharma

आईपीएल 2025 के बाद से मैदान से दूर चल रहे रोहित शर्मा (Rohit Sharma) फिलहाल केवल वनडे फॉर्मेट में भारत के लिए खेलेंगे। टेस्ट और टी20 क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वह अपनी फिटनेस और रिकवरी पर ध्यान दे रहे हैं। हाल ही में 29 अगस्त को उन्होंने बेंगलुरु के एनसीए में फिटनेस टेस्ट पास किया, जिससे उनके जल्द वापसी करने की अटकलें और तेज हो गईं। रोहित शर्मा ने भारत को 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जिताकर 12 साल का खिताबी सूखा खत्म किया था। उम्मीद है कि वह नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज़ में टीम इंडिया का हिस्सा बनेंगे।

Read More Here: मिशन एशिया कप के लिए टीम इंडिया तैयार! दुबई लैंड हुई सूर्यकुमार यादव की पलटन, इस दिन से शुरू करेंगे प्रैक्टिस; VIDEO

Follow Us Google News