IPL 2026 से पहले मुंबई इंडियंस कैंप में रोहित शर्मा ने शार्दुल ठाकुर को छक्का मारकर मजाकिया अंदाज में ट्रोल किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
रोहित शर्मा ने शार्दुल ठाकुर को किया ट्रोल, प्रैक्टिस के दौरान छक्का मारकर उड़ाया मजाक; देखें VIDEO
IPL 2026, Rohit Sharma and Shardul Thakur banter: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने अपना प्री-सीजन कैंप शुरू कर दिया है। 28 मार्च से शुरू होने वाले इस सीजन से पहले टीम पूरी तैयारी में जुटी हुई है। इसी बीच टीम के खिलाड़ियों के बीच मस्ती और हल्के-फुल्के पल भी देखने को मिल रहे हैं, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया है।
हाल ही में मालदीव से छुट्टियां मनाकर लौटे पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी कैंप से जुड़ चुके हैं। ट्रेनिंग शुरू होने से पहले ही टीम के माहौल में काफी पॉजिटिव एनर्जी देखने को मिली, जहां खिलाड़ियों के बीच की बॉन्डिंग और मजाकिया अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
IPL 2026: प्रैक्टिस में रोहित-शार्दुल की मजेदार नोकझोंक
मुंबई इंडियंस ने 16 मार्च को एक वीडियो शेयर किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। इस वीडियो में रोहित शर्मा नेट्स में बल्लेबाजी करते नजर आते हैं, जबकि शार्दुल ठाकुर उन्हें गेंदबाजी कर रहे होते हैं। इसी दौरान शार्दुल की एक गेंद सही लेंथ पर नहीं पड़ती और रोहित उस पर जोरदार छक्का जड़ देते हैं। जैसे ही गेंद स्टैंड्स में जाती है, रोहित मजाकिया अंदाज में कहते हैं, “कैच इट… इन द स्टैंड्स।” यह सुनकर वहां मौजूद सभी खिलाड़ी हंस पड़ते हैं, वहीं शार्दुल ठाकुर भी मुस्कुराते नजर आते हैं।
Shaana and Lord’s banter is already here 😂 pic.twitter.com/8SZHCH0hit
— Mumbai Indians (@mipaltan) March 17, 2026
IPL 2026: कैंप में शामिल हुए कई नए और युवा खिलाड़ी
इस प्री-सीजन कैंप में रोहित और शार्दुल के अलावा कई अन्य खिलाड़ी भी टीम के साथ जुड़ चुके हैं। इनमें मयंक मार्कंडे, अल्लाह गजनफर, नमन धीर, राजा अंगद बावा, रॉबिन मिंज, रघु शर्मा, मयंक रावत, दानिश मलेवर, मोहम्मद इज़हार और अश्वानी कुमार जैसे नाम शामिल हैं।
IPL 2026: फिटनेस पर रहा पहले दिन का पूरा फोकस
कैंप के पहले दिन खिलाड़ियों ने फिटनेस पर खास ध्यान दिया। सपोर्ट स्टाफ की देखरेख में टीम ने ड्रिल्स, एगिलिटी एक्सरसाइज और बेसिक फिटनेस टेस्ट किए। यह सत्र खिलाड़ियों की तैयारी को परखने और उन्हें लंबे टूर्नामेंट के लिए तैयार करने के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

हेड कोच जयवर्धने ने बताया प्लान
मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने ने प्री-सीजन के पहले दिन को बेहद खास बताया। उन्होंने कहा कि यह दिन पूरे सीजन की दिशा तय करता है और टीम का मकसद शुरुआत से ही सही इंटेंट दिखाना है। जयवर्धने के मुताबिक, टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ कुछ नए चेहरे भी शामिल हैं, जिससे संतुलन मजबूत हुआ है। मुंबई इंडियंस 29 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी, जहां टीम जीत के साथ आगाज करना चाहेगी।
Read More: IPL 2026: आईपीएल के बीच में खेली जाएगी टी20 और वनडे सीरीज, किस देश के खिलाफ होगा मुकाबला?