रोहित शर्मा कुल संपत्ति : रोहित शर्मा नेट वर्थ कितनी है? जानिए पूरी कमाई

क्या रोहित शर्मा की नेटवर्थ सचिन तेंदुलकर से भी ज्यादा है? जानिए रोहित शर्मा की कुल संपत्ति और उनकी कमाई के जरिए क्या-क्या हैं।

iconPublished: 15 Jan 2026, 03:47 PM
iconUpdated: 27 Feb 2026, 05:20 PM

रोहित शर्मा अपनी एफर्टलेस बैटिंग के लिए काफी मशहूर हैं। मौजूदा वक्त में रोहित शर्मा यानी हिटमैन भारत के लिए सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेल रहे हैं। टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट क्रिकेट को वह अलविदा बोल चुके हैं। जिस तरह हिटमैन ने क्रिकेट जगत में अपना नाम बनाया है, वैसे ही रोहित शर्मा की कुल संपत्ति उन्हें अमीर क्रिकेटरों की लिस्ट में काफी ऊपर है।

इसके साथ हम यह भी जानेंगे कि क्या रोहित शर्मा की नेट वर्थ दिग्गज सचिन तेंदुलकर से ज्यादा है? मौजूदा वक्त में सचिन की नेटवर्थ कथित तौर पर 1250 करोड़ से 1400 करोड़ के बीच में है। नीचे रोहित शर्मा की नेट वर्थ, कुल संपत्ति और उनकी कमाई के जरिए बताए गए हैं। कमाई के अलावा हिटमैन के आलीशन घर और लग्जरी कारों के बारे में भी बताया गया है।

रोहित शर्मा की कुल संपत्ति कितनी है?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित शर्मा कुल संपत्ति 200 करोड़ रुपये से ज्यादा आंकी गई है। हिटमैन के पास कमाई के कई तरीके मौजूद हैं, जिसमें तकरीबन सबसे बड़ा हिस्सा क्रिकेट से आता है। बीसीसीआई कॉन्ट्रैक्ट और मैच फीस के अलावा हिटमैन मुंबई के लिए खेल आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट से भी मोटी कमाई करते हैं।

रोहित शर्मा कुल संपत्ति

रोहित शर्मा नेट वर्थ के मुख्य ज़रिए

जैसा कि आपको बताया गया कि रोहित शर्मा की कमाई या कहें कि रोहित शर्मा की नेटवर्थ का मुख्य जरिया क्रिकेट है। इसके अलावा वह ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए भी अच्छी कमाई करते हैं। कई रिपोर्ट में बताया गया कि हिटमैन रियल स्टेट में भी निवेश करते हैं। तो आइए एक-एक कर देखते है और जानते है कि वे सिर्फ क्रिकेट की दुनिया में हिटमैन नहीं बल्कि कमाई के मामलों में भी हिट है। चलिए जानते है कि रोहित शर्मा की कुल संपत्ति कितनी है।

BCCI से कमाई

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI के सबसे बड़े A+ ग्रेड कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा हैं, जिसके तहत उन्हें सालाना 7 करोड़ रुपये मिलते हैं। इसके अलावा एक टेस्ट मैच के लिए 15 लाख, वनडे के लिए 6 लाख और टी20 इंटरनेशनल के लिए 3 लाख रुपये की फीस मिलती हैं। हालांकि अब वह सिर्फ वनडे क्रिकेट ही खेल रहे हैं।

रोहित शर्मा नेट वर्थ

IPL से कमाई

बताते चलें कि रोहित शर्मा उन क्रिकेटर्स की लिस्ट में शुमार हैं, जो पहले सीजन यानी 2008 से आईपीएल में अब तक खेल रहे हैं। लिहाजा उन्होंने आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट से भी अच्छी कमाई है। यहां हिटमैन की आईपीएल कमाई का ब्योरा दिया गया है।

साल टीम सैलरी (करोड़ो में)
2008 डेक्कन चार्जस 3.0 करोड़
2009 डेक्कन चार्जस 3.0 करोड़
2010 डेक्कन चार्जस 3.0 करोड़
2011 मुंबई इंडियंस 9.2 करोड़
2012 मुंबई इंडियंस 9.2 करोड़
2013 मुंबई इंडियंस 9.2 करोड़
2014 मुंबई इंडियंस 12.5 करोड़
2015 मुंबई इंडियंस 12.5 करोड़
2016 मुंबई इंडियंस 12.5 करोड़
2017 मुंबई इंडियंस 12.5 करोड़
2018 मुंबई इंडियंस 15 करोड़
2019 मुंबई इंडियंस 15 करोड़
2020 मुंबई इंडियंस 15 करोड़
2021 मुंबई इंडियंस 15 करोड़
2022 मुंबई इंडियंस 16 करोड़
2023 मुंबई इंडियंस 16 करोड़
2024 मुंबई इंडियंस 16 करोड़
2025 मुंबई इंडियंस 16.3 करोड़
2026 मुंबई इंडियंस 16.3 करोड़
कुल कमाई लगभग 228 करोड़

ब्रांड एंडोर्समेंट से कमाई

रिपोर्ट्स की मानें, तो रोहित शर्मा CEAT, Adidas, Dream11, and La Liga जैसी ब्रांड्स से 50 करोड़ रुपये की सालाना कमाई करते हैं। हिटमैन ब्रांड एंडोर्समेंट सिर्फ इन कंपनियों तक सीमित नहीं है बल्कि वह करीब 28 ब्रांड के साथ काम करते हैं। सिर्फ एक ब्रांड से वह 3.5 करोड़ से 7 करोड़ रुपये की कमाई करते हैं।

रोहित शर्मा की कुल संपत्ति

रोहित शर्मा की रॉयल लाइफस्टाइल

रोहित शर्मा रॉयल लाइफस्टाइल जीने के लिए जाने जाते हैं। फिर चाहें उनका लग्जरी अपार्टमेंट हो या फिर उनकी महंगी गाड़ियां हों। इसके अलावा हिटमैन लग्जरी और महंगी घड़ियां भी पहनते हैं।

रोहित शर्मा का आलीशान बंगला

मुंबई के वर्ली में स्थित अहूजा टॉवर्स में रोहित शर्मा का एक 4BHK फ्लैट है, जिसकी कीमत करीब 30 करोड़ रुपये है। इसके अलावा भी रिपोर्ट्स के मुताबिक हिमैटन के पास कई प्रॉपर्टी हैं। हालांकि उन प्रॉपर्ट को लेकर ज्यादा जानकारी मौजूद नहीं है। इसके अलावा उन प्रॉपर्टी की कीमत के बारे में भी पब्लिक डोमेन पर ज्यादा जानकारी नहीं है।

रोहित शर्मा की कुल संपत्ति कितनी है

रोहित शर्मा की लग्जरी कारों का कलेक्शन

हिटमैन के पास लग्जरी कारों का शानदार क्लेक्शन है, जिसमें अब इलेक्ट्रॉनिक कार Tesla भी जुड़ चुकी है। तो यहां आपको टेबल में बताया जाएगा कि पूरी कार क्लेक्शन और उनकी संभावित कीमत कितनी है।

  • Skoda Laura- ₹ 12.5 लाख
  • Toyota Fortuner- ₹ 32.5 लाख
  • BMW X3- ₹ 61.9 लाख
  • Mercedes GLS 400d- ₹ 1.19 करोड़
  • BMW M5 (Formula One Edition)- ₹ 1.73 करोड़
  • Lamborghini Urus SUV- ₹ 3.15 करोड़
  • Tesla Model Y electric SUV- ₹ 59.89 लाख - ₹ 67.89 लाख

क्या IPL न्यूज मिस हो गई? कोई बात नहीं! Sports Yaari जानिए Cricket News और बाकी खेलों की खबरे सबसे पहले। साथ ही एन्जॉय करे बेहतरीन Photo Gallery और ट्रेंडिंग Web Stories

Read More: IND vs NZ: केएल राहुल का शतक नहीं आया काम, डैरिल मिशेल की शानदार सेंचुरी से न्यूजीलैंड ने जीता दूसरा वनडे

‘हमें एक और स्पिनर...’ न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के बाद भारतीय कोच ने मानी सिलेक्शन में चूक!

न्यूजीलैंड कप्तान ब्रेसवेल ने जीत के बाद अपनी टीम को सराहा, उन दो खिलाड़ियों का नाम गिनाया जिन्होंने भारत को धोया

FAQs

Q: रोहित शर्मा की कुल संपत्ति कितनी है?

Q: कौन ज्यादा अमीर है विराट या रोहित?

Q: अमीर कौन है कोहली या रोहित?

Q: रोहित शर्मा दिन में कितना कमाते हैं?