‘इधर अजीब लग रहा है…’ T20 वर्ल्ड कप के ब्रैंड एंबेसडर रोहित शर्मा ने वानखेड़े में क्यों कही ये बात, VIDEO

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले वानखेड़े में ब्रैंड एंबेसडर रोहित शर्मा का मजेदार अंदाज देखने को मिला। सूर्यकुमार यादव को हल्की डांट और “इधर अजीब लग रहा है” वाले बयान ने वीडियो को खास बना दिया।

iconPublished: 08 Feb 2026, 01:38 PM
iconUpdated: 08 Feb 2026, 11:34 PM

Rohit Sharma reaction as brand ambassdor: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज भारत के लिए जीत के साथ हुआ, लेकिन इस मुकाबले से पहले वानखेड़े स्टेडियम में एक दिलचस्प और हल्का-फुल्का पल भी देखने को मिला। टूर्नामेंट के ब्रैंड एंबेसडर रोहित शर्मा ट्रॉफी के साथ मैदान पर पहुंचे और अपनी मौजूदगी से माहौल को खास बना दिया।

रोहित (Rohit Sharma) वही कप्तान हैं, जिनकी अगुवाई में भारत ने पिछला टी20 वर्ल्ड कप जीता था। अब जब टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है, तो पुराने और नए कप्तान के बीच की बॉन्डिंग भी सबका ध्यान खींचती नजर आई। भारत-यूएसए मैच से पहले यही बॉन्डिंग एक मजेदार अंदाज में देखने को मिली।

‘इधर अजीब लग रहा है…’ वानखेड़े में आया खास पल

जब भारतीय खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम की बालकनी में खड़े थे और रोहित (Rohit Sharma) नीचे मैदान पर मौजूद थे, तब उन्होंने ऊपर खिलाड़ियों की ओर देखकर मुस्कुराते हुए कहा, “अजीब लग रहा है ना… वहां से यहां, इधर अजीब लग रहा है न?” रोहित का यह बयान उस बदलाव को बयां कर गया, जहां वह अब कप्तान नहीं बल्कि ब्रैंड एंबेसडर की भूमिका में टीम को देख रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by ICC (@icc)

Rohit Sharma ने सूर्यकुमार को क्यों लगाई डांट?

टॉस के समय जब रोहित शर्मा (Rohit Sharma) मैदान से बाहर जा रहे थे, तभी सूर्यकुमार यादव दौड़ते हुए उनके पास पहुंचे और मजाकिया लहजे में सवाल कर बैठे—“जल्दी बताओ, मुझे बल्लेबाजी करनी चाहिए या पहले गेंदबाजी?” इतना सुनते ही रोहित शर्मा चौंक गए और हंसते हुए बोले, “पागल है क्या? गेंदबाजी कर।”

ट्रॉफी के साथ वानखेड़े पहुंचे रोहित, खिलाड़ियों से की मुलाकात

भारत-यूएसए मुकाबले से पहले रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने जय शाह के साथ टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी का अनावरण किया। इसके बाद वह भारतीय खिलाड़ियों से मिले और सभी को जीत की शुभकामनाएं दीं। रोहित ने टीम में शामिल हुए मोहम्मद सिराज को बधाई दी, वहीं ईशान किशन के हालिया प्रदर्शन की भी जमकर तारीफ की। मैदान के बाहर यह सीन बताता दिखा कि रोहित आज भी टीम इंडिया की धड़कनों से कितने जुड़े हुए हैं।

Image

भारत की ऐतिहासिक जीत का सिलसिला जारी

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में भारत ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप में अजेय रहते हुए खिताब जीता था। अब सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया ने यूएसए को 29 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शानदार शुरुआत की है। इस जीत के साथ भारत टी20 वर्ल्ड कप में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम भी बन गई है।

READ MORE HERE:

Mohammed Siraj: 24 घंटे में बदली किस्मत, 557 दिनों बाद कमबैक मुकाबले में अमेरिका के खिलाफ चमके सिराज

‘बल्लेबाजी में हम थोड़ा...’ जीत के बावजूद कप्तान सूर्या ने मानी कमी, अगले मैच से पहले सीख जरूरी

IND vs USA: बीच मुकाबले में गौतम गंभीर के मैसेज ने पलटी बाजी, जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया खुलासा