T20 World Cup के बीच रोहित शर्मा ने शुरू की आईपीएल की तैयारी, प्रैक्टिस सेशन का VIDEO हो रहा वायरल

Rohit Sharma, T20 World Cup 2026: रोहित शर्मा टी20 अंतर्राष्ट्रीय से रिटायर हो चुके हैं लेकिन वो IPL खेलते हैं। अगले महीने के अंतिम हफ्ते से IPL की शुरुआत हो जाएगी और इसके लिए ही रोहित ने ट्रेनिंग शुरू कर दी है।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 24 Feb 2026, 05:06 PM
iconUpdated: 24 Feb 2026, 11:34 PM

Rohit Sharma, T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 इस समय क्रिकेट जगत में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है। इस टूर्नामेंट को जीतने के लिए 8 टीमें दमदार अंदाज में एक-दूसरे से भिड़ते नजर आ रही हैं। इसी बीच भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने भी टी20 क्रिकेट में वापसी की तैयारी शुरू कर दी है।

दरअसल, रोहित शर्मा टी20 अंतर्राष्ट्रीय से रिटायर हो चुके हैं लेकिन वो IPL खेलते हैं। अगले महीने के अंतिम हफ्ते से IPL की शुरुआत हो जाएगी और इसके लिए ही रोहित ने ट्रेनिंग शुरू कर दी है।

Rohit Sharma ने शुरू की प्रैक्टिस

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच रोहित शर्मा के कई वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। जिसमें वो मैदान पर नजर रनिंग और प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद से ही रोहित एक्शन से दूर हैं। उन्हें आखिरी बार मैदान पर उतरे हुए एक महीने से ज्यादा समय हो गया है।

वो टी20 क्रिकेट के सबसे बड़े फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट IPL में वापसी के लिए तैयारी शुरू कर चुके हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लोकल ग्राउंड में रोहित शर्मा और कुछ अन्य खिलाड़ी मौजूद हैं। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत में अब ज्यादा समय नहीं रह गया है।

Rohit Sharma
Rohit Sharma

IPL 2026 के लिए मुंबई इंडियंस तैयार

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद क्रिकेट प्रशंसकों का मुख्य फोकस IPL पर रहने वाला है। बताया जा रहा है कि 26 मार्च से टूर्नामेंट शुरू हो सकता है। मुंबई इंडियंस का पिछले साल प्रदर्शन अच्छा था लेकिन वो फाइनल में नहीं जा पाए थे। अब MI ने अपनी टीम और मजबूत कर ली है। रोहित शर्मा भी विजय हजारे ट्रॉफी और टीम इंडिया की जर्सी में फॉर्म में नजर आए हैं। ऐसे में वो मुंबई इंडियंस के लिए इस सीजन रनों की बारिश कर सकते हैं।

Rohit Sharma का IPL 2025 में प्रदर्शन

रोहित शर्मा ने IPL 2025 में कुल 15 मैच खेले थे, जिनमें उन्होंने 418 रन बनाए थे। उनका औसत 29.85 का रहा और उन्होंने 149.28 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे। उन्होंने टूर्नामेंट में कुल 4 अर्धशतक जड़े और उनका सर्वाधिक स्कोर 81 का रहा था। रोहित के लिए सीजन सफल साबित हुआ था। वो मुंबई इंडियंस के लिए IPL के पिछले सत्र में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे।

Read More: