550 छक्कों के साथ रोहित शर्मा ने किया बड़ा धमाका, IPL 2026 के पहले मुकाबले में ही रचा इतिहास

रोहित शर्मा ने आईपीएल 2026 के पहले ही मुकाबले में 550 छक्कों का बड़ा आंकड़ा छूते हुए तूफानी अर्धशतक जड़ा और कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

iconPublished: 30 Mar 2026, 12:04 AM
iconUpdated: 30 Mar 2026, 12:11 AM

आईपीएल 2026 की शुरुआत में ही मुंबई इंडियंस के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अपने बल्ले से ऐसा तूफान खड़ा किया, जिसने पूरे टूर्नामेंट को एक धमाकेदार शुरुआत दे दी। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में रोहित ने आक्रामक अंदाज अपनाते हुए गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और टीम को शानदार शुरुआत दिलाई।

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की इस पारी की खास बात सिर्फ उनकी तेजी नहीं थी, बल्कि इस दौरान उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए। हिटमैन ने महज 23 गेंदों में अर्धशतक जड़कर यह साबित कर दिया कि वह अब भी टी20 क्रिकेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक हैं।

550 छक्कों के क्लब में शामिल हुए Rohit Sharma

इस मुकाबले में तीन छक्के लगाते ही रोहित शर्मा ने टी20 क्रिकेट में अपने 550 छक्के पूरे कर लिए। इस उपलब्धि के साथ वह एशिया के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए जिन्होंने टी20 प्रारूप में 500 से ज्यादा छक्के लगाए हैं। वहीं, दुनिया भर में यह कारनामा करने वाले वह नौवें खिलाड़ी बन गए हैं। यह आंकड़ा उनके विस्फोटक बल्लेबाजी अंदाज को साफ दर्शाता है।

इसके अलावा, रोहित शर्मा ने आईपीएल करियर में 50वीं बार 50 रनों का आंकड़ा छुआ. ऐसा करने वाले वह सिर्फ चौथे खिलाड़ी हैं. वहीं, विराट कोहली के बाद वो ऐसा करने वाले भारत के सिर्फ दूसरे खिलाड़ी ही हैं. (PHOTO CREDIT- PTI)

केकेआर के खिलाफ बनाया खास रिकॉर्ड

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने कुल रनों की संख्या 1100 के पार पहुंचा दी। वह केकेआर के खिलाफ इतने रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले इस सूची में डेविड वॉर्नर का नाम सबसे ऊपर था, लेकिन अब रोहित ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है।

आईपीएल में 50वीं अर्धशतकीय पारी का कारनामा

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपनी इस शानदार पारी के दौरान आईपीएल करियर में 50वीं बार 50 रनों का आंकड़ा भी पार किया। ऐसा करने वाले वह सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने हैं। वहीं, विराट कोहली के बाद वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के दूसरे बल्लेबाज हैं। यह आंकड़ा उनके लंबे और सफल आईपीएल करियर की गवाही देता है।

खास बात यह रही कि रोहित शर्मा ने अपना यह अर्धशतक पावरप्ले के अंदर ही पूरा कर लिया. आईपीएल करियर में यह पहली बार हुआ जब उन्होंने पावरप्ले में ही 50 रन बना दिए. शुरुआती ओवरों में ही उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने मुंबई इंडियंस को मजबूत शुरुआत दी और केकेआर की गेंदबाजी पर दबाव बना दिया. (PHOTO CREDIT- PTI)

पावरप्ले में ही पूरा किया अर्धशतक

इस पारी की सबसे खास बात यह रही कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपना अर्धशतक पावरप्ले के अंदर ही पूरा कर लिया। आईपीएल करियर में यह पहली बार हुआ जब उन्होंने शुरुआती छह ओवरों में ही 50 रन बना दिए। उनकी इस आक्रामक बल्लेबाजी ने मुंबई इंडियंस को मजबूत शुरुआत दी और केकेआर के गेंदबाजों पर शुरू से ही दबाव बना दिया, जिसका फायदा टीम को पूरे मैच में मिला।

Read More: MI vs KKR: मुंबई इंडियंस ने केकेआर के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दोनों टीमों की प्लेइंग XI में किए गए अहम बदलाव

MI vs KKR: वानखेडे़ में KKR के खिलाफ 13 साल का शाप तोड़ने उतरेगी हार्दिक-रोहित की सेना, कैसा होगा मुंबई का मौसम?

Virat kohli अभी तक नहीं भूले हैं 19 नवंबर वाला जख्म, ट्रेविस आउट के विकेट पर हुए 'आउट ऑफ कंट्रोल', जश्न का VIDEO वायरल