Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने जीते 3 वनडे खिताब, देखें बतौर कप्तान कैसा रहा हिटमैन का रिकॉर्ड

Rohit Sharma: रोहित शर्मा की भारतीय टीम में कप्तानी का दौर समाप्त हो चुका है जहां उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया है। आइए जानते है उनके स्टैट्स।

iconPublished: 04 Oct 2025, 08:16 PM
iconUpdated: 04 Oct 2025, 08:25 PM

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी ओडीआई सीरीज के लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया का स्क्वॉड घोषित कर दिया है। इस बार सबसे बड़ा बदलाव कप्तानी में देखने को मिला है, जहां रोहित शर्मा की जगह युवा शुभमन गिल को ओडीआई टीम का नया कप्तान बनाया गया है। इस फैसले के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी और भविष्य को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में काफी चर्चा चल रही है।

रोहित शर्मा ने विराट कोहली के बाद भारतीय टीम की कमान संभाली थी। उनकी कप्तानी में टीम ने कई महत्वपूर्ण खिताब जीते और उनका रिकॉर्ड शानदार रहा। कप्तान के तौर पर रोहित ने टीम इंडिया को मजबूत और संतुलित प्रदर्शन दिलाया। आइए जानते हैं रोहित शर्मा के ओडीआई फॉर्मेट में स्टैट्स और उपलब्धियां।

Rohit Sharma का कप्तानी रिकॉर्ड

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने भारत की कप्तानी में कुल 56 ओडीआई मैच खेले हैं, जिनमें टीम ने 42 मुकाबले जीते। उनका जीत प्रतिशत 76% रहा है, जो काफी शानदार माना जाता है। उनकी कप्तानी में भारत ने एशिया कप 2023 और चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीता।

Rohit Sharma का व्यक्तिगत प्रदर्शन

रोहित शर्मा ने भारतीय क्रिकेट में अपने बल्लेबाजी करियर में भी शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने अब तक 67 टेस्ट मैचों में 4301 रन बनाए हैं, जिसमें उनके नाम 12 शतक और एक दोहरा शतक शामिल है। वहीं, टी20 फॉर्मेट से उन्होंने रिटायरमेंट लिया, जिसमें उन्होंने 151 मैचों में 4231 रन बनाए और 5 शतक जड़े।

Rohit Sharma scored 20 off 15 balls, Pakistan vs India, Dubai, Champions Trophy, February 23, 2025

ओडीआई फॉर्मेट में रोहित शर्मा अभी भी सक्रिय हैं। उन्होंने इस फॉर्मेट में 265 मुकाबले खेले हैं और 11,168 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 48.77 रहा है। रोहित शर्मा की गिनती इस फॉर्मेट के सबसे महान बल्लेबाजों में होती है। उनके नाम 32 शतक और 3 दोहरे शतक दर्ज हैं।

Read more: Rohit Sharma: ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद रोहित शर्मा वनडे से भी लेंगे संन्यास! अचानक बदलाव ने किया बड़ा इशारा

रोहित शर्मा से छिनी वनडे कप्तानी तो विराट कोहली ने दुनिया के सामने उड़ाया मजाक? जानें वायरल तस्वीर की हकीकत