2026 के पहले मैच में फ्लॉप रहे रोहित शर्मा, काइल जैमीसन की गेंद पर 26 रन बनाकर हुए आउट

IND vs NZ: 2026 में भारतीय टीम ने अपना पहला वनडे न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला। ये मैच 11 जनवरी को बीसीए स्टेडियम में हुआ। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का बल्ला खामोश रहा।

iconPublished: 11 Jan 2026, 07:34 PM
iconUpdated: 11 Jan 2026, 07:46 PM

Rohit Sharma Flop in IND vs NZ: न्यूजीलैंड की टीम 2026 की शुरुआत में भारत का दौरा कर रही है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की पहली वनडे सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का पहला मैच 11 जनवरी को बीसीए स्टेडियम में खेला गया, जहां फैंस को रोहित शर्मा और विराट कोहली को एक्शन में देखने को मिला।

लेकिन 2026 की शुरुआत रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के लिए खराब रही। तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में रोहित शर्मा का बल्ला नहीं चला। उन्होंने कुछ शानदार शॉट लगाए लेकिन सिर्फ 26 रन बनाकर आउट हो गए।

कैसे आउट हुए रोहित शर्मा?

8.4वें ओवर में काइल जैमीसन ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का विकेट लिया। इस ओवर में उन्होंने रोहित को कोई रन नहीं लेने दिए और उन पर थोड़ा दबाव बना दिया। रोहित ने शॉट खेलने के लिए जगह बनाने की कोशिश में पीछे हटे, लेकिन जैमीसन भी उनके पीछे-पीछे फॉलो करते हुए एक्स्ट्रा फुल लेंथ की गेंद डाल गए। रोहित ने गेंद को कवर के ऊपर से मारना चाहा, लेकिन शॉट ठीक से नहीं लगा और गेंद हवा में उठकर मिड ऑफ की तरफ चली गई। वहां माइकल ब्रेसवेल पहले से तैयार खड़े थे, उन्होंने बाईं तरफ दौड़ लगाई और आराम से कैच पकड़ लिया।

Rohit Sharma

Rohit Sharma की पिछली पांच पारियां

  • 0 रन: मुंबई बनाम उत्तराखंड (26 दिसंबर, 2025)
  • 155 रन: मुंबई बनाम सिक्किम (24 दिसंबर, 2025)
  • 75 रन: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (6 दिसंबर, 2025)
  • 14 रन: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (3 दिसंबर, 2025)
  • 57 रन: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (30 नवंबर, 2025)

रोहित शर्मा की पिछली पांच वनडे पारियां

  • 75 रन: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (6 दिसंबर, 2025)
  • 14 रन: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (3 दिसंबर, 2025)
  • 57 रन: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (30 नवंबर, 2025)
  • 121* रन: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (25 अक्टूबर, 2025)
  • 73 रन: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (23 अक्टूबर, 2025)

Read More Here:

रोहित शर्मा टोटल सेंचुरी - टेस्ट, वनडे और T20 में कितने शतक लगाए हैं?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले सूर्यकुमार यादव की पलटन कितने T20I मैच खेलेगी? देखें टीम इंडिया का अपकमिंग शेड्यूल

Commonwealth Games 2030 की मेजबानी भारत को मिली, अहमदाबाद में होगा ये आयोजन

T20I World Cup 2026: 20 टीमें, 55 मैच और 8 वेन्यू... कब और कहां खेला जाएगा टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला?