Rohit Sharma: एशिया कप में भारत-पाक मैच से पहले मैदान पर उतरे रोहित शर्मा, पैड बांधते हुए डाली तस्वीर; फैंस हैरान

Rohit Sharma: सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा की कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें वह पैड बांधकर मैदान पर उतरते दिख रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि एशिया कप 2025 में भारत-पाक मैच से पहले वायरल हुई रोहित की इन तस्वीरों का क्या राज है।

iconPublished: 10 Sep 2025, 06:35 PM
iconUpdated: 10 Sep 2025, 11:34 PM

Rohit Sharma On Ground: एशिया कप 2025 की शुरुआत 09 सितंबर, मंगलवार से हो चुकी है। टूर्नामेंट में टीम इंडिया का पहला मुकाबला 10 सितंबर, गुरुवार को यूएई के खिलाफ दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में है। लेकिन इसी बीच भारत के वनडे कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने मैदान पर एंट्री मार दी। उनकी एंट्री भारत बनाम पाक मैच से पहले हुई।

हिटमैन की इस एंट्री ने फैंस को वाकई हैरान कर दिया। दरअसल रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम के जरिए 2 तस्वीरें शेयर कीं। एक तस्वीर में वह मैदान पर भागते हुए नजर आए। वहीं दूसरी फोटो में भारत के वनडे कप्तान ब्लू पैड बांधते हुए दिखे।

गदगद हुए फैंस, केविन पीटरसन ने भी किया कमेंट

रोहित के इस अंदाज को देखकर फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई। ज्यादातर फैंस हिटमैन को मैदान पर दोबारा खेलता हुआ देखने के लिए बेताब नजर आए। वहीं केविन पीटरसन ने कमेंट करते हुए लिखा, "That’s THE guy."

एशिया कप में Rohit Sharma को मिस करेंगे फैंस

बताते चलें कि फैंस एशिया कप में रोहित शर्मा को जरूर मिस करेंगे। रोहित ने टीम के लिए बतौर कप्तान 2024 का टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट से संन्यास का एलान कर दिया था, जिसके चलते वह इस बार टी20 फॉर्मेट में हो रहे एशिया कप का हिस्सा नहीं हैं।

Rohit Sharma की कप्तानी में 2023 में एशिया चैंपियन बना था भारत

बताते चलें कि टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी में पिछला यानी 2023 एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था। इस बार यानी 2025 में सूर्यकुमार यादव एशिया कप में भारत के कप्तान हैं।

Rohit Sharma

मैदान पर कब होगी Rohit Sharma की वापसी?

भारतीय टीम को अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है, जिसके जरिए रोहित शर्मा एक बार मैदान पर वापस नजर आ सकते हैं। रोहित के साथ-साथ विराट कोहली भी इसी सीरीज के जरिए मैदान पर वापसी हो सकती है।

Read more: IND vs PAK: भारत-पाक मुकाबले में रह गए सिर्फ 4 दिन, लेकिन अब तक नहीं बिके टिकट; रिपोर्ट आपको भी कर देगी हैरान!

IND vs UAE मैच फ्री में कैसे देखें? एक क्लिक में जानें लाइव टेलीकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी

Follow Us Google News