रोहित शर्मा के वनडे करियर पर मंडरा रहा खतरा... उधर हिटमैन मुंबई की सड़कों पर दौड़ा रहे हैं नई 'ऑरेंज लेम्बोर्गिनी', VIDEO वायरल

Rohit Sharma: भारतीय वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा इन दिनों क्रिकेट के मैदान से दूर हैं, लेकिन अपने स्टाइल और रफ्तार से सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में रोहित लंदन से छुट्टियां बिताकर मुंबई लौटे हैं।

iconPublished: 12 Aug 2025, 02:33 PM
iconUpdated: 12 Aug 2025, 02:35 PM

Rohit Sharma Drive New Orange Lamborghini: भारतीय वनडे कप्तान रोहित शर्मा ने हाल ही में एक लग्जरी लेम्बोर्गिनी कार खरीदी थी। जो काफी सुर्खियों में रही थी। अब हिटमैन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जो मुंबई की सड़कों का है। दरअसल रोहित शर्मा को मुंबई में अपनी शानदार लेम्बोर्गिनी उरुस चलाते हुए देखा गया है।

एक तरफ जहां रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की नई कार शहर की सड़कों पर सुर्खियां बटोर रही है, वहीं दूसरी तरफ उनके वनडे करियर को लेकर अटकलों का बाजार भी गर्म है। ये खबर ऐसे समय में आई है जब भारत का 2025-26 घरेलू सीजन शुरू होने वाला है और रोहित के भविष्य पर सवालिया निशान लगा हुआ है।

रोहित शर्मा ने चलाई नई 'ऑरेंज लेम्बोर्गिनी'

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की नई 'ऑरेंज लेम्बोर्गिनी' मुंबई की सड़कों पर दौड़ती नजर आ रही है। हिटमैन खुद इसे चला रहे हैं। उन्होंने सफेद टी-शर्ट और सफेद टोपी पहनी हुई है और वो अपनी नई लेम्बोर्गिनी को मुंबई की भीड़-भाड़ वाली सड़कों पर दौड़ा रहे हैं।

रोहित शर्मा की नई लेम्बोर्गिनी की खासियत

रोहित शर्मा की नई कार ऑरेंज रंग की लेम्बोर्गिनी उरुस एसई है। उन्होंने अपनी कार के लिए एक खास नंबर प्लेट 3015 भी चुनी है। यह नंबर उनके दोनों बच्चों की जन्मतिथि से जुड़ा है। उनकी बेटी समायरा का जन्म 30 दिसंबर को हुआ था, जबकि उनके बेटे अहान का जन्म 15 नवंबर को हुआ था। इस कार ने उनकी पुरानी नीली लेम्बोर्गिनी की जगह ली है, जो उन्होंने ड्रीम 11 कॉन्टेस्ट के विजेता को दी थी।

Rohit Sharma Drive New Orange Lamborghini:

Rohit Sharma के वनडे करियर पर मंडरा रहा खतरा

रोहित शर्मा पहले ही टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और अब केवल वनडे फॉर्मेट में ही खेलते नजर आएंगे। हालांकि, उनके वनडे भविष्य को लेकर भी संशय बना हुआ है। खबरों के मुताबिक, टीम में अपनी जगह बनाए रखने के लिए उन्हें विजय हजारे ट्रॉफी या इंडिया 'ए' जैसे घरेलू टूर्नामेंट में खेलना पड़ सकता है। उन्होंने आखिरी बार 2018 में इस बड़े घरेलू टूर्नामेंट में मुंबई के लिए खेला था।

Read More Here:

'रियान पराग हैं वजह...' संजू सैमसन के RR छोड़ने पर पूर्व CSK बल्लेबाज ने दिया बड़ा बयान, बताई पर्दे के पीछे की कहानी

जसप्रीत बुमराह खेलेंगे एशिया कप 2025? स्टार पेसर के वर्कलोड मैनेज करने के लिए BCCI ने बनाई ये रणनीति

मोहम्मद शमी से अलग रहने वाली वाइफ हसीन जहां ने दी खुशखबरी, लेकिन पति पर बड़ा आरोप भी लगा दिया!

शाहरुख खान के बाद अब सलमान खान भी खरीदेंगे IPL टीम? सल्लू भाई ने तोड़ी चुप्पी, किया बड़ा खुलासा

Follow Us Google News