Rohit Sharma Century: विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई की ओर से खेलते हुए रोहित शर्मा ने 62 गेंदों में शतक जड़ दिया।
Rohit Sharma Century: विजय हजारे ट्रॉफी में रोहित शर्मा ने खोला धागा, सिक्किम के खिलाफ लगाई तूफानी सेंचुरी
Table of Contents
Rohit Sharma Century: विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई और सिक्किम के बीच खेले जा रहे मुकाबले में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने तूफानी पारी खेलते हुए सभी भारतीय फैंस का दिन बना दिया।
रोहित शर्मा ने सिक्किम के खिलाफ महज 62 गेंदों पर शतकीय पारी खेलकर एक बार फिर से ये साबित कर दिया कि उनके बल्ले में अभी बहुत आग बची है।
Rohit Sharma ने लगाई सेंचुरी
विजय हजारे ट्रॉफी में 7 साल बाद वापसी करने वाले रोहित शर्मा ने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में सिक्किम के खिलाफ छक्कों से भरी सेंचुरी लगाई। 237 रन के टारगेट का पीछा करते हुए, रोहित ने शानदार 150 रन बनाए। जिससे मुंबई इंडियंस के स्टार को चीयर कर रहे 10,000 फैंस बहुत खुश हुए।
What are these shots Rohit??? 😭
— Kusha Sharma (@Kushacritic) December 24, 2025
38 years old buddha toying with peak age bowlers 😭🙏pic.twitter.com/HAEgq9taBm
Rohit Sharma का तूफान
रोहित शर्मा ने सिक्किम के खिलाफ उतरते ही धमाल मचाना शुरू कर दिया और 28 गेंद पर पचासा ठोका, उसके बाद 62 गेंद पर अपना शतक पूरा किया। रोहित शर्मा का लिस्ट ए में यह 37वां शतक है। रोहित शर्मा ने इससे पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी नवंबर में शतक जड़ा था।
ROHIT SHARMA HAS 2 HUNDREDS & 4 FIFTIES IN THE LAST 8 INNINGS IN LIST A 🥶
— Johns. (@CricCrazyJohns) December 24, 2025
- He is ruling Cricket at the age of 38. pic.twitter.com/5X28WxCnPB
विजय हजारे में रोहित का प्रदर्शन
लिस्ट-A प्रारूप में खेले जाने वाली विजय हजारे में रोहित ने कुल 19 मैच खेले हैं, जिसकी 18 पारियों में उन्होंने लगभग 40 की औसत के साथ 650+ रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 2 शतक और 3 अर्धशतक भी अपने नाम किए।
शुभमन गिल या जो रूट, किसके नाम रहेगा 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड?