मुंबई चा राजा, रोहित शर्मा... गणपति के आगे नतमस्तक हुए Rohit Sharma, अचानक से लगने लगे नारे; आग की तरह फैला वीडियो

Rohit Sharma: रोहित बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपना फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद मुंबई लौट आए थे। जिसका वीडियो और फोटो दोनों वायरल हुए थे। अब रोहित शर्मा का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह गणपति बप्पा के दर्शन कर रहे हैं।

iconPublished: 05 Sep 2025, 02:16 PM
iconUpdated: 05 Sep 2025, 02:18 PM

Rohit Sharma Blessings from Lord Ganpati Bappa: भारतीय वनडे क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने हाल ही में मुंबई में गणपति बप्पा के दर्शन किए। इस दौरान उन्हें देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। फैंस की दीवानगी ऐसी थी कि सड़कों पर सिर्फ उनके नाम के नारे गूंज रहे थे। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

बता दें कि इससे पहले सूर्यकुमार यादव भी लालबाग में गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेते नजर आए थे। अब रोहित शर्मा का वायरल वीडियो सुर्खियों में आ गया है।

फैंस ने लगाए 'मुंबईचा राजा' के नारे

रोहित शर्मा जैसे ही अपनी कार से उतरे, उन्हें देखने के लिए फैंस की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रोहित ने भी निराश नहीं किया और कार की सनरूफ से सिर निकालकर फैंस का अभिवादन किया। इस दौरान फैंस 'मुंबईचा राजा, रोहित शर्मा' के नारे लगा रहे थे। वायरल वीडियो में एक फेन क्रिकेट बैट पकड़े भी देखा जा सकता है। इससे साफ जाहिर होता है कि रोहित शर्मा की लोकप्रियता सिर्फ क्रिकेट तक ही सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें मुंबई में सच्चा 'राजा' माना जाता है।

इसके साथ ही एक और वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें रोहित शर्मा गणपति बप्पा के चरणों में जाकर आशीर्वाद ले रहे हैं। इस वीडियो में भी फैंस रोहित शर्मा के लिए खूब नारे लगा रहे हैं।

टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हुए Rohit Sharma

आपको बता दें कि रोहित शर्मा ने इस साल की शुरुआत में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। रोहित शर्मा ने अपने टेस्ट करियर में कुल 67 मैच खेले हैं। इन 67 मैचों में उन्होंने 40.57 के औसत से 4301 रन बनाए हैं। इसमें 12 शतक और 18 अर्धशतक शामिल हैं।

अब ऑस्ट्रेलिया दौरे की तैयारी

अब रोहित शर्मा अगले महीने यानी अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में वापसी करेंगे। इस दौरे से पहले, वह ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत ए के लिए भी खेल सकते हैं। हाल ही में रोहित बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपना फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद मुंबई लौट आए हैं।

Read More Here:

मिशन एशिया कप के लिए टीम इंडिया तैयार! दुबई लैंड हुई सूर्यकुमार यादव की पलटन, इस दिन से शुरू करेंगे प्रैक्टिस; VIDEO

एशिया कप 2025 के लिए UAE ने किया 17 सदस्‍यीय टीम का एलान, 31 वर्षय पाकिस्तानी करेगा टीम की अगुवाई

एशिया कप 2025 से पहले इन 2 खिलाड़ियों ने बढ़ाई गौतम गंभीर की टेंशन! शुभमन गिल-शिवम दुबे का कटेगा प्लेइंग XI से पत्ता?

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने कितने खेले हैं इंटरनेशनल टूर्नामेंट? एशिया कप 2025 स्क्वॉड अनाउंसमेंट से पहले देखें पूरी लिस्ट

Follow Us Google News