बड़े भाई की तरह है रोहित... टीम का साथ छोड़ने वाले थे यशस्वी जायसवाल, 'हिटमैन' ने समझाया; याद दिलाई पुरानी बातें

Rohit Sharma and Yashasvi Jaiswal: हाल ही में ऐसी खबरे सामने आ रही है कि यशस्वी जायसवाल अपनी टीम का साथ छोड़ने वाले थे पर रोहित शर्मा ने उन्हें बड़े भाई की तरह समझाते हुए ऐसा करने से रोका।

icon द्वारा Shubhamvada
iconPublished: 07 Aug 2025, 10:29 AM
iconUpdated: 07 Aug 2025, 11:34 PM

Rohit Sharma and Yashasvi Jaiswal: हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 2-2 से ड्रॉ रही। टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला ओवल में खेला गया जहां टीम इंडिया को चीयर करने के लिए पूर्व टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा भी स्टेडियम पहुंचे। ओवल टेस्ट में टीम इंडिया के ओपनिंग बैट्समैन यशस्वी जायसवाल ने शतक जड़ा जो पहले रोहित के साथ पारी की शुरुआत किया करते थे।

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की मौजूदगी में यशस्वी जायसवाल का ये शतक उनके लिए और खास हो गया। जायसवाल के शतक के बाद से रोहित काफी खुश भी नजर आए थे। हाल ही में ऐसी खबरे सामने आ रही है कि यशस्वी जायसवाल अपनी टीम का साथ छोड़ने वाले थे पर रोहित शर्मा ने उन्हें बड़े भाई की तरह समझाते हुए ऐसा करने से रोका।

Rohit Sharma And Yashasvi Jaiswal
Rohit Sharma And Yashasvi Jaiswal

क्या है पूरा माजरा?

दरअसल, यशस्वी जायसवाल ने डोमेस्टिक क्रिकेट के लिए मुंबई टीम को छोड़ने का मन बना लिया था। तब रोहित शर्मा ने उन्हें घरेलू क्रिकेट में गोवा जाने के बजाय मुंबई के लिए खेलने के लिए मनाया। साल 2025 की शुरुआत में जब जायसवाल को गोवा की ओर से कप्तानी करने का ऑफर मिला तो बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) से एनओसी मांगी थी। हालांकि, कुछ हफ्ते बाद जायसवाल ने यू-टर्न लेते हुए मुंबई की ओर से ही खेलने की ही इच्छा जाहिर की।

Rohit Sharma ने यशस्वी को समझाया

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, "रोहित शर्मा ने जायसवाल को मुंबई न छोड़ने के लिए समझाया। MCA अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने बताया कि, रोहित ने यशस्वी से मुंबई की टीम में ही रहने को कहा। उन्होंने यशस्वी को समझाया कि मुंबई जैसी टीम के लिए खेलना बहुत गर्व और प्रतिष्ठा की बात है, जिसने 42 रणजी खिताब जीते हैं। रोहित ने यशस्वी को ये भी समझाया कि उन्हें ये नहीं भूलना चाहिए कि मुंबई टीम ही वो टीम थी जबां पहली बार उन्हें प्रतिभा दिखाने का मौका मिला। इसके लिए उन्हें मुंबई का एहसानमंद होना चाहिए।"

मुंबई से ही खेलेंगे जायसवाल

पूर्व भारतीय टेस्ट कप्तान ने जायसवाल को अपने करियर के इस मोड़ पर मुंबई में ही रहने के लिए कहा। जायसवाल ने हिटमैन की सलाह के साथ ही मुंबई और भारत दोनों का प्रतिनिधित्व करने वाले कुछ अन्य क्रिकेटरों से भी बातचीत की और फिर मुंबई टीम में ही रहने का फैसला किया। एमसीए अध्यक्ष ने आगे बताया कि, जायसवाल ने जो गोवा टीम में जाने के लिए एनओसी दी थी उसको उन्होंने वापस लेने की रिक्वेस्ट की थी जो एमसीए ने मंजूर कर दी।

Read More: 'लोग आएंगे और जाएंगे...' ओवल टेस्ट में जीत के बाद ये क्या बोल गए गौतम गंभीर? रोहित-कोहली पर कस रहे तंज!

विराट कोहली-रोहित शर्मा के 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने पर लटकी तलवार, क्या है बड़ी वजह?

रोहित शर्मा कितना लंबा खेलेंगे? शुभमन गिल को मिल जाएगी ODI कप्तानी, हिटमैन के फैंस का टूटा दिल; दिग्गज क्रिकेटर ने किया बड़ा दावा

'पूरा खोल दिया पाशा', मोहम्मद सिराज पर फिदा हुए असदुद्दीन ओवैसी, हैदराबादी अंदाज में दी बधाई

Follow Us Google News