2 करोड़ 50 लाख की घड़ी पहन रोहित शर्मा ने लूटी महफिल, जानिए क्या है खासियत

Rohit Sharma Watch: रोहित शर्मा की घड़ी चर्चा की विषय बनी हुई है, जिसकी कीमत करीब 2 करोड़ 50 लाख रुपये के आसपास बताई जा रही है। तो आइए जानते हैं कि इस घड़ी की खासियत क्या है।

iconPublished: 10 Aug 2025, 08:59 PM
iconUpdated: 10 Aug 2025, 09:03 PM

Rohit Sharma Watch 2 Crore 50 Lakh: रोहित शर्मा हाल ही में अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाकर भारत वापस लौटे हैं। हिटमैन को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान रोहित बिल्कुल कैजुअल लुक में नजर आए। हिटमैन अपनी बेटी समायरा का हाथ पकड़े दिखे। इसी बीच फैंस की नजर शर्मा की कलाई पर गई।

टीम इंडिया के वनडे कप्तान ने एक बड़ी ही शानदार घड़ी पहन रखी थी, जिसने सभी का ध्यान खींचा। घड़ी की कीमत और खासियत तो आपके होश ही उड़ा देगी। 'फ्री प्रेस जनरल' में छपी एक रिपोर्ट में बताया गया कि घड़ी की कीमत करीब 2 करोड़ 50 लाख रुपये है। घड़ी का नाम Audemars Piguet Royal Oak Jumbo Extra है।

टाइटेनियम से बनी घड़ी

वहीं घड़ी की खासियत की बात करें तो इसे मजबूत टाइटेनियम में बनाया गया है। घड़ी में बर्गंडी डायल लगा हुआ है। वहीं घड़ी का ब्रेसलेट को BMG (Bulk Metallic Glass) से बनाया गया है।

Rohit Sharma

Rohit Sharma की खराब फिटनेस पर भी गया फैंस का ध्यान

घड़ी के अलावा फैंस ने रोहित शर्मा की खराब फिटनेस को भी नोटिस किया। एक वायरल हुई तस्वीर में हिटमैन का पेट काफी बाहर दिखाई दिया। खराब फिटनेस रोहित के लिए टीम इंडिया के दरवाजे भी बंद कर सकती है। रोहित आखिरी बार फरवरी में खेली गई चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया के लिए खेलते हुए नजर आए थे।

Rohit Sharma

मैदान पर कब होगी रोहित शर्मा की वापसी?

टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीता था। इसके बाद रोहित मार्च से जून के बीच खेले गए आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए नजर आए थे।

अब रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेली जाने वाली वनडे सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी करते नजर आ सकते हैं। वनडे सीरीज की शुरुआत 19 अक्टूबर से होगी। दोनों टीमों के बीच तीन वनडे खेले जाएंगे। अब देखना दिलचस्प होगा कि रोहित की वापसी कब होती है।

Read more: रोहित-विराट को विजय हजारे ट्रॉफी खिलाना तो सिर्फ बहाना, असली मकसद दोनों को 2027 वर्ल्ड कप से पहले ODI से भी रिटायर करवाना?

RCB स्टार ने ऑस्ट्रेलिया को दिलाई धमाकेदार जीत, पहले T20I दक्षिण अफ्रीका की लगी लंका; 17 रन से गंवाया मैच

Follow Us Google News