Rajasthan Royals को मिला नया कप्तान, संजू सैमसन के बाद अब रियान पराग संभालेंगे राजस्थान की कमान

IPL 2026: संजू सैमसन के राजस्थान रॉयल्स से जाने के बाद फ्रेंचाइजी ने रियान पराग को कप्तान बनाने का फैसला कर लिया है। रियान पराग आईपीएल 2026 में राजस्थान के कप्तान की भूमिका संभालते नजर आएंगे।

icon द्वारा Shubhamvada
iconPublished: 13 Feb 2026, 07:45 PM
iconUpdated: 13 Feb 2026, 08:10 PM

Rajasthan Royals, Riyan Parag: आईपीएल 2026 शुरू होने में बस थोड़ा ही समय बाकी है। ऐसे में कुछ आईपीएल फ्रेंचाइजियों ने तो अभी से तैयारी करनी शुरू कर दी है। इसी सिलसिले में राजस्थान रॉयल्स ने अपने नए कप्तान की घोषणा कर दी है।

संजू सैमसन के राजस्थान रॉयल्स से जाने के बाद फ्रेंचाइजी ने रियान पराग को कप्तान बनाने का फैसला कर लिया है। रियान पराग (Riyan Parag) आईपीएल 2026 में राजस्थान के कप्तान की भूमिका संभालते नजर आएंगे।

Riyan Parag राजस्थान के नए कप्तान

राजस्थान रॉयल्स ने शुक्रवार 13 फरवरी को एक सोशल मीडिया पोस्ट में रियान पराग को कप्तान नियुक्त किए जाने का ऐलान किया। हालांकि, इसको लेकर किसी तरह का संदेह नहीं था और शुरू से ही माना जा रहा था कि असम के इस स्टार ऑलराउंडर को ही कमान मिलेगी और हुआ भी यही। मगर RR के मैनेजमेंट ने ये फैसला आसानी से नहीं लिया और कड़ी प्रक्रिया से गुजरते हुए इस बड़े फैसले तक पहुंचे। कम से कम एक खास वीडियो में तो फ्रेंचाइजी के मालिक मनोज बदाले और क्रिकेट डाइरेक्टर कुमार संगाकारा ने तो यही दावा किया।

राजस्थान के लिए पहले भी कप्तानी कर चुके हैं रियान

रियान पराग (Riyan Parag) पिछले कुछ सीजन के कुछ मुकाबलों में RR की कप्तानी कर चुके थे और घरेलू क्रिकेट में असम क्रिकेट टीम का नेतृत्व भी कर चुके हैं। हालांकि, उन्होंने खुद तो नहीं बताया कि बाकी 6 दावेदार कौन थे लेकिन इसी वीडियो में रियान पराग समेत 7 खिलाड़ियों की तस्वीर दिखाई गई, जिनमें से कप्तान का चयन होना था। इनमें स्टार ओपनर यशस्वी जायसवाल और CSK से ट्रेड होकर राजस्थान लौटे दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा सबसे खास नाम थे। इनके अलावा ध्रुव जुरेल, शिमरॉन हेटमायर, जोफ्रा आर्चर और संदीप शर्मा भी कप्तानी की रेस में थे।

Riyan Parag
Riyan Parag

Riyan Parag का आईपीएल में प्रदर्शन

रियान पराग का आईपीएल में प्रदर्शन काफी अच्छा है। उन्होंने अब तक 84 मैचों में 1566 रन बनाए हैं और 7 विकेट भी झटके हैं। आईपीएल 2024 उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ सीजन रहा है। जिसमें उन्होंने 573 रन बनाए, 52.09 के औसत और 149.21 के स्ट्राइक रेट के साथ शानदार प्रदर्शन किया। पिछले सीजन में भी पराग ने 393 रन 166.52 के स्ट्राइक रेट से बनाए, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी का प्रमाण है। उनकी निरंतरता और मैच फिनिश करने की क्षमता ही उन्हें कप्तानी सौंपी गई है।

Read More: IPL 2026 में कौन संभालेगा राजस्थान रॉयल्स की कमान? फैसला लेने को तैयार टीम मैनेजमेंट

बिना हेलमेट के नेट्स में पसीना बहाते दिखे एमएस धोनी; IPL 2026 से पहले माही का वॉर्म-अप VIDEO हुआ वायरल

आईपीएल 2026 में किस नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे एमएस धोनी? आर अश्विन ने किया खुलासा