‘वे रोहित-कोहली जैसा...’ राजस्थान रॉयल्स में संजू सैमसन की कमी पर रियान पराग का छलका दर्द, आईपीएल 2026 से पहले दिया बड़ा बयान

आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने संजू सैमसन की कमी को लेकर बड़ा बयान दिया है, उन्होंने कहा कि संजू को रोहित-कोहली की तरह रिप्लेस नहीं किया जा सकता।

iconPublished: 19 Mar 2026, 06:48 PM
iconUpdated: 19 Mar 2026, 07:54 PM

IPL 2026, Riyan Parag on Sanju Samson: आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स के खेमे से एक बड़ा और भावुक बयान सामने आया है। टीम के नए कप्तान रियान पराग ने संजू सैमसन की गैरमौजूदगी को लेकर जो कहा, उसने फैंस के बीच हलचल मचा दी है। पराग ने साफ शब्दों में माना कि टीम में सैमसन की कमी को भर पाना आसान नहीं होगा।

राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन से पहले बड़ा फैसला लेते हुए संजू सैमसन को ट्रेड कर चेन्नई सुपर किंग्स में भेज दिया और उनकी जगह रवींद्र जडेजा को टीम में शामिल किया। हालांकि, इस बदलाव के बावजूद टीम के भीतर सैमसन की अहमियत कम नहीं हुई है, जिसका अंदाजा पराग के बयान से साफ लगाया जा सकता है।

IPL 2026: रियान पराग का बड़ा बयान

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रियान पराग ने संजू सैमसन की कमी पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, “हमने उन्हें रिप्लेस करने के बारे में सोचा भी नहीं। क्या आप रोहित शर्मा या विराट कोहली को रिप्लेस कर सकते हैं? नहीं। उसी तरह संजू भैया को भी रिप्लेस नहीं किया जा सकता।”

IPL 2026: राजस्थान के लिए खास रहा सैमसन का सफर

संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे हैं। 2021 से 2025 तक उन्होंने टीम की कप्तानी भी संभाली और कई मौकों पर अपनी बल्लेबाजी से टीम को जीत दिलाई। उनका टीम से जाना सिर्फ एक बदलाव नहीं, बल्कि एक युग के खत्म होने जैसा माना जा रहा है।

Kept Poking Him, Let Me Hit One

IPL 2026: अब CSK के लिए खेलेंगे संजू

आईपीएल 2026 से पहले संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ चुके हैं। फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर उनके जुड़ने की पुष्टि भी की है। ऐसे में इस सीजन वह नई जर्सी में नजर आएंगे और नई टीम के लिए अपनी छाप छोड़ने की कोशिश करेंगे।

शानदार फॉर्म में हैं संजू सैमसन

संजू सैमसन इस समय बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने हाल ही में भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 जिताने में अहम भूमिका निभाई और प्लेयर ऑफ द सीरीज भी रहे। फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ उनकी 89 रन की शानदार पारी ने टीम की जीत में निर्णायक भूमिका निभाई थी। ऐसे में आईपीएल 2026 में भी उनसे बड़ी पारियों की उम्मीद की जा रही है।

Read More: IPL 2026 से पहले Virat Kohli के दोस्त फिर से बने पापा, घर आई नन्हीं परी; किंग कोहली ने दी बधाई

बैटिंग, बॉलिंग, फील्डिंग के बाद अब हवा में प्लेन उड़ाते दिखे ग्लेन फिलिप्स, क्या-क्या कर सकता है ये कीवी ऑलराउंडर!