IPL 2026 से पहले ऋषभ पंत ने अपनी बल्लेबाजी को और बेहतर बनाने के लिए युवराज सिंह से खास ट्रेनिंग ली। पंत ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए बताया कि वह पावर हिटिंग पर काम कर रहे हैं
VIDEO: अभिषेक शर्मा-शुभमन गिल के बाद ऋषभ पंत भी बने युवराज सिंह के चेले, IPL 2026 से पहले खास ट्रेनिंग
Rishabh Pant practising with Yuvraj Singh: आईपीएल 2026 की शुरुआत में अब ज्यादा समय नहीं बचा है और सभी फ्रेंचाइजी अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गई हैं। टीमों ने ट्रेनिंग कैंप शुरू कर दिए हैं, लेकिन लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने कैंप जॉइन करने से पहले अपनी बल्लेबाजी को और धार देने का अलग रास्ता चुना।
दरअसल, ऋषभ पंत (Rishabh Pant) अपनी बैटिंग पर काम करने के लिए भारत के पूर्व स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह के पास पहुंचे। युवराज पहले भी अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल जैसे युवा खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देकर उनके खेल में निखार ला चुके हैं। अब उसी कड़ी में ऋषभ पंत का नाम भी जुड़ गया है।
Rishabh Pant ने युवराज सिंह से क्या सीखा?
ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने युवराज सिंह के साथ अपनी ट्रेनिंग का वीडियो खुद इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा “लर्निंग नेवर स्टॉप” यानी सीखना कभी नहीं रुकना चाहिए। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पंत युवराज सिंह के साथ खास तौर पर पावर हिटिंग पर काम कर रहे हैं। नेट्स में वह बड़े-बड़े शॉट्स लगाते नजर आ रहे हैं, जो यह दिखाता है कि आईपीएल 2026 से पहले वह अपने आक्रामक अंदाज को और मजबूत करना चाहते हैं।
View this post on Instagram
LSG के विरोधियों के लिए अच्छी खबर नहीं
ऋषभ पंत (Rishabh Pant) का यह वीडियो सामने आने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के विरोधियों के लिए यह बिल्कुल भी अच्छी खबर नहीं मानी जा रही है। वीडियो में पंत जिस तरह से करारे शॉट्स लगाते नजर आ रहे हैं, उसे देखकर खुद युवराज सिंह भी काफी प्रभावित दिखाई दे रहे हैं। अगर पंत ने यही लय आईपीएल 2026 में भी जारी रखी तो विपक्षी टीमों के गेंदबाजों के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं। लंबे समय बाद अपने पुराने अंदाज में नजर आ रहे पंत बड़े स्कोर करने की तैयारी में दिख रहे हैं।

IPL 2026 में काम आएगी युवराज से मिली सीख
ऋषभ पंत (Rishabh Pant) आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 27 करोड़ रुपये में खरीदा था। हालांकि आईपीएल 2025 में वह अपने दाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। पिछले सीजन में उन्होंने 14 मैचों की 13 पारियों में 133.16 की स्ट्राइक रेट से 269 रन बनाए थे। इनमें एक पारी में नाबाद 118 रन शामिल थे, जबकि बाकी 12 पारियों में उनके बल्ले से सिर्फ 151 रन ही निकले थे।
IPL 2026: आईपीएल के बचे हुए मुकाबलों का कब आएगा शेड्यूल? BCCI ने शेयर किया बड़ा अपडेट