IPL 2026: ऋषभ पंत की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स का बदला लोगो, जानिए नई पहचान की पूरी कहानी

आईपीएल 2026 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने नया लोगो लॉन्च कर अपनी टीम पहचान बदल दी है। टीम ने सोशल मीडिया पर नए लोगो को शेयर किया है।

iconPublished: 24 Feb 2026, 08:08 PM
iconUpdated: 24 Feb 2026, 11:34 PM

LSG New logo ahead of IPL 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के समापन के बाद क्रिकेट फैंस का ध्यान अब आईपीएल 2026 पर टिकने वाला है। टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले ही लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने बड़ा बदलाव करते हुए अपना नया लोगो लॉन्च कर दिया है। ऋषभ पंत की कप्तानी वाली इस फ्रेंचाइजी ने अपनी ब्रांड पहचान को नया रूप दिया है, जिससे आगामी सीजन में टीम नए अंदाज में मैदान पर उतरती नजर आएगी।

अब जब टीम की जर्सी पर नया लोगो दिखेगा, तो फैंस के मन में यह सवाल उठना लाजमी है कि इस बदलाव के पीछे क्या सोच है और नए डिजाइन का मतलब क्या है। LSG ने खुद एक वीडियो जारी कर इस नई पहचान के पीछे की कहानी साझा की है, जिसे फैंस से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है।

IPL 2026: नए लोगो में गरुड़ के साथ ‘गज’ की एंट्री, क्या है मतलब?

पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के लोगो में सिर्फ गरुड़ की आकृति दिखाई देती थी, जो शक्ति, गति और आकाश पर प्रभुत्व का प्रतीक माना जाता है। लेकिन नए लोगो में गरुड़ के साथ हाथी (गज) को भी शामिल किया गया है, जो स्थिरता, शक्ति और धरती से जुड़ाव का प्रतीक है।

Will O'Rourke removed B Sai Sudharsan in his first over, Gujarat Titans vs Lucknow Super Giants, IPL 2025, Ahmedabad, May 22, 2025

फ्रेंचाइजी द्वारा जारी वीडियो के अनुसार, सृष्टि की शुरुआत ऊर्जा से हुई और उसी ऊर्जा से आकाश के स्वामी गरुड़ का जन्म हुआ। गरुड़ के तेज से शक्ति के स्वामी गज का जन्म हुआ। जब आकाश और धरती का संगम हुआ, तब एक नई विरासत लखनऊ सुपर जायंट्स का निर्माण हुआ। टीम ने नए लोगो के साथ संदेश दिया: “जुनून है, तूफान है लखनऊ सुपर जायंट्स की ये एक नई उड़ान है।”

IPL 2026: आईपीएल में LSG का सफर अब तक

लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल (IPL 2026) में 2022 में डेब्यू किया था और पहले ही दो सीजन (2022, 2023) में प्लेऑफ तक पहुंचकर प्रभावित किया। हालांकि टीम खिताब जीतने से चूक गई। इसके बाद 2024 और 2025 के सीजन में टीम का प्रदर्शन गिरा और वह 7वें स्थान पर रही। मौजूदा समय में आईपीएल (IPL 2026) की 10 टीमों में LSG ही ऐसी टीम है, जो अब तक फाइनल तक नहीं पहुंच पाई है।

Read More: IND vs ZIM: सूर्या-गंभीर की बढ़ी टेंशन, दो खिलाड़ियों की फॉर्म बनी टीम इंडिया के लिए बड़ा सिरदर्द; किसी एक का प्लेइंग XI से पत्ता कटना तय!

जिम्बाब्वे को हराकर वेस्टइंडीज ने बदल दी पॉइंट्स टेबल की तस्वीर, भारत के लिए फायदा या नुकसान? समझें समीकरण

WI vs ZIM मैच में रनों की आई सुनामी, वानखेड़े मे फील्डर बने दर्शक, टूट गया छक्कों का महारिकॉर्ड