लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2026 से बड़ा फैसला लिया है जहां इस सीजन से पहले ऋषभ पंत के बल्लेबाजी पोजीशन को बदला जा सकता है।
IPL 2026 में नंबर 3 पर उतरेंगे ऋषभ पंत? लखनऊ सुपर जायंट्स ने अगले सीजन से पहले लिया बड़ा फैसला
आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपनी रणनीति में बड़ा बदलाव करते हुए सबको चौंका दिया है। टीम के कप्तान ऋषभ पंत इस सीजन नई भूमिका में नजर आ सकते हैं, जो उनके करियर के लिए भी काफी अहम साबित हो सकता है।
पिछले सीजन में उम्मीदों पर खरे नहीं उतरने वाले पंत इस बार नई शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। ऐसे में टीम मैनेजमेंट ने उनकी बल्लेबाजी पोजीशन को लेकर बड़ा फैसला लिया है, जिससे LSG की बैटिंग लाइनअप में भी बदलाव देखने को मिलेगा।
IPL 2026: नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते नजर आएंगे ऋषभ पंत
IPL 2026 में ऋषभ पंत नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने यह फैसला सोच-समझकर लिया है, ताकि पंत को ज्यादा गेंदें खेलने का मौका मिले और वह अपनी लय में लौट सकें।

मेगा ऑक्शन 2025 में 27.5 करोड़ रुपये में खरीदे गए पंत का पिछला सीजन काफी निराशाजनक रहा था। उन्होंने 133.17 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 269 रन बनाए थे। ऐसे में नंबर 3 पर बल्लेबाजी उन्हें बेहतर शुरुआत देने में मदद कर सकती है।
IPL 2026: टी20 टीम में वापसी पर होगी नजर
ऋषभ पंत के लिए यह आईपीएल सीजन बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि वह भारतीय टी20 टीम में वापसी की कोशिश करेंगे। फिलहाल वह टेस्ट टीम का अहम हिस्सा हैं, लेकिन सीमित ओवरों की टीम से बाहर चल रहे हैं। अगर पंत इस सीजन में दमदार प्रदर्शन करते हैं, तो चयनकर्ताओं का ध्यान जरूर खींच सकते हैं। भारत की टी20 टीम में कड़ी प्रतिस्पर्धा को देखते हुए उनके लिए यह सीजन ‘करो या मरो’ जैसा होगा।

टीम मैनेजमेंट के साथ मिलकर लिया गया फैसला
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फैसला सिर्फ टीम मैनेजमेंट का नहीं बल्कि खुद पंत की सहमति से लिया गया है। टीम का मानना है कि नंबर 3 पर पंत ज्यादा प्रभावी साबित हो सकते हैं। LSG के टॉप ऑर्डर में इस बार एडन मार्क्रम, मिचेल मार्श और ऋषभ पंत की तिकड़ी नजर आ सकती है। यह संयोजन टीम को मजबूत शुरुआत देने में अहम भूमिका निभा सकता है।