“ये बैट संभाल कर…” IPL 2026 से पहले ऋषभ पंत का LSG खिलाड़ी को दिया मैसेज; वीडियो देखकर आप भी नहीं रोक पाएंगे हंसी
IPL 2026 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के प्री-सीजन कैंप में ऋषभ पंत का मजेदार अंदाज देखने को मिला। साथी खिलाड़ी आयुष बदोनी को बैट देते हुए उन्होंने जो कहा उसका वीडियो वायरल हो गया।
Rishabh Pant funny message to LSG player: आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम तैयारियों में जुट गई है। इस सीजन टीम की कमान एक बार फिर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के हाथों में है। पिछले सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था, ऐसे में इस बार पंत की अगुवाई में टीम नए जोश के साथ मैदान पर उतरने की तैयारी कर रही है।
आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स अंक तालिका में सातवें स्थान पर रही थी। टीम को सिर्फ छह मैचों में जीत मिली थी, हालांकि आखिरी लीग मुकाबले में पंत ने शानदार नाबाद शतक जड़ा था। इसके बावजूद टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई थी। अब नए सीजन से पहले पंत टीम बॉन्डिंग और बेहतर तालमेल पर जोर दे रहे हैं।
आईपीएल 2026 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कप्तान ऋषभ पंत टीम के खिलाड़ियों से बातचीत करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में पंत ने पुराने और नए खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए टीम बॉन्डिंग पर जोर दिया।
पंत (Rishabh Pant) ने कहा कि टीम के लिए आपसी समझ और संवाद बेहद जरूरी है। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि अगर हम क्रिकेट के बारे में खुलकर बात नहीं करेंगे तो हम बेहतर नहीं बन पाएंगे। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से एक-दूसरे से सीखने और इस सीजन के लिए कुछ खास बनाने की अपील की।
“ये बैट संभाल कर रखना…” Rishabh Pant का मजेदार अंदाज
इसी दौरान एक और वीडियो सामने आया जिसमें ऋषभ पंत (Rishabh Pant) अपने साथी खिलाड़ी आयुष बदोनी को बैट देते नजर आए। पंत ने मजाकिया अंदाज में बदोनी से कहा, “तुम्हें शॉर्ट हैंडल बैट पसंद है? लो ये वाला रख लो। ये बहुत अच्छा बैट है… बस इसे तोड़ना मत।”
पिछले सीजन में ऐसा रहा LSG का प्रदर्शन
आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा था। टीम पूरे सीजन में सिर्फ छह मैच जीत सकी और अंक तालिका में सातवें स्थान पर रही। हालांकि आखिरी लीग मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ ऋषभ पंत ने नाबाद 118 रन की शानदार पारी खेली थी, लेकिन तब तक टीम प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी थी।
टीम बॉन्डिंग पर पंत का खास फोकस
प्री-सीजन कैंप के दौरान पंत (Rishabh Pant) ने खिलाड़ियों से साफ कहा कि हर सीजन की शुरुआत में टीम का लक्ष्य जीत हासिल करना होता है, लेकिन उससे भी ज्यादा जरूरी है साफ सोच और स्पष्ट लक्ष्य। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को यह समझना होगा कि एक टीम और एक खिलाड़ी के तौर पर उन्हें क्या हासिल करना है। पंत ने खिलाड़ियों से लगातार संवाद बनाए रखने, ऊर्जा के साथ खेलने और एक-दूसरे से सीखने की अपील की।