Guwahati Test: गुवाहाटी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच यह मैच 22 नवंबर से शुरू होगा। इस मैच में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के कप्तान बनने की संभावना जताई जा रही है।
गुवाहाटी टेस्ट में टूटेगा एमएस धोनी का रिकॉर्ड! कप्तानी करते ही ऋषभ पंत रचेंगे ये इतिहास
Rishabh Pant Eyes on MS Dhoni Milestone: गुवाहाटी में होने वाला दूसरा टेस्ट मैच टीम इंडिया के लिए बेहद अहम साबित होने वाला है। कोलकाता टेस्ट में मिली 30 रन की करारी हार के बाद अब भारत के सामने सीरीज बराबर करने की चुनौती है।
इसी बीच टीम के लिए सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या कप्तान शुभमन गिल इस मैच में खेल पाएंगे? कोलकाता टेस्ट के दौरान उन्हें अचानक गर्दन में दर्द (नेक स्पैज्म) की शिकायत हुई थी, जिसके बाद उनका फिटनेस स्टेटस साफ नहीं हो पाया है। ऐसे में भारतीय टीम की कमान उपकप्तान ऋषभ पंत को सौंपी जा सकती है।
धोनी के बाद बनेगा नया इतिहास
अगर ऋषभ पंत टॉस के लिए मैदान पर उतरते हैं, तो वो भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। वो महेंद्र सिंह धोनी के बाद टेस्ट क्रिकेट में कप्तानी करने वाले दूसरे विकेटकीपर बन जाएंगे। धोनी ने 2014 तक भारतीय टेस्ट टीम की कमान संभाली थी और अब लगभग एक दशक बाद किसी विकेटकीपर को ये जिम्मेदारी मिलने जा रही है।

ऋषभ पंत भारत के 38वें टेस्ट कप्तान के रूप में भी रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराएंगे। बल्लेबाजी में उनके दमदार खेल और विकेट के पीछे की फुर्ती ने उन्हें हमेशा चर्चा में रखा है, और अब नेतृत्व में भी उनकी परीक्षा होगी।
कोलकाता की हार ने बढ़ाई चुनौतियां
भारत को पिछले टेस्ट में बेहद साधारण लक्ष्य का पीछा करते हुए हार का सामना करना पड़ा था। ऐसी स्थिति में गुवाहाटी का मुकाबला निर्णायक बन गया है। टीम मैनेजमेंट का मानना है कि पंत का आक्रामक और निडर खेल कठिन परिस्थितियों में टीम को उबार सकता है। घरेलू माहौल और पिच की मदद को देखते हुए टीम इंडिया इस मैच में पूरी ताकत झोंककर वापसी करना चाहेगी।
Read More Here:
IPL 2026 मिनी ऑक्शन अबू धाबी में, देखें हर फ्रेंचाइजी का बचा हुआ पर्स, स्लॉट और पूरी डिटेल
IPL 2026 के लिए टीमों ने खिलाड़ियों को किया रिटेन, यहां देखें सभी फ्रेंचाइजियों की फुल रिटेंशन लिस्ट