‘जॉइनिंग लेटर लेने जल्द आऊंगा’, रिंकू सिंह का VIDEO वायरल; योगी आदित्यनाथ और UP सरकार को कहा धन्यवाद

रिंकू सिंह ने वीडियो जारी कर UP सरकार और CM योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद किया और कहा कि वह जल्द लखनऊ आकर अपना जॉइनिंग लेटर लेंगे। IPL 2026 से पहले उन्हें RSO पद की जिम्मेदारी मिली है।

iconPublished: 25 Mar 2026, 11:58 PM
iconUpdated: 26 Mar 2026, 12:11 AM

Rinku Singh on accepting the joining letter: भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे रिंकू सिंह इन दिनों मैदान के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी चर्चा में हैं। उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री का आभार जताया है।

दरअसल, 24 मार्च को लखनऊ में आयोजित एक समारोह में खिलाड़ियों को सरकारी पदों पर नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इस दौरान रिंकू सिंह को भी एक बड़ी जिम्मेदारी मिली, लेकिन टीम कमिटमेंट के चलते वह कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके।

CM योगी आदित्यनाथ का जताया आभार

रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने वीडियो जारी कर योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि उन्हें रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर (RSO) के पद पर नियुक्त किया गया है, जो उनके लिए गर्व की बात है। वीडियो में रिंकू ने कहा कि एशियन गेम्स में सम्मानित किए जाने के लिए भी वह मुख्यमंत्री के आभारी हैं। उन्होंने सभी का धन्यवाद करते हुए इस अवसर को अपने करियर का खास पल बताया।

‘जल्द आकर जॉइनिंग लेटर लूंगा’

रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने साफ किया कि वह फिलहाल कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ ट्रेनिंग कैंप में व्यस्त हैं, इसलिए कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही लखनऊ आकर अपना जॉइनिंग लेटर लेंगे और मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त करेंगे। उनका यह बयान फैंस के बीच तेजी से वायरल हो गया है।

IPL 2026 से पहले Rinku Singh को मिली बड़ी जिम्मेदारी

IPL 2026 से पहले रिंकू सिंह (Rinku Singh) को एक साथ दो बड़ी जिम्मेदारियां मिली हैं। एक तरफ वह KKR के साथ आगामी सीजन की तैयारी में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर उन्हें टीम का उपकप्तान भी बनाया गया है। ऐसे में उनका फोकस पूरी तरह क्रिकेट पर है, लेकिन साथ ही सरकारी जिम्मेदारी भी उनके करियर में नया आयाम जोड़ने जा रही है।

Image

अन्य खिलाड़ियों को भी मिला सम्मान

इस समारोह में रिंकू सिंह (Rinku Singh) के अलावा कई अन्य खिलाड़ियों को भी सरकारी पद दिए गए। राजकुमार पाल को DSP बनाया गया, जबकि पैरालंपिक मेडलिस्ट प्रवीण कुमार, अजीत सिंह और सुमिरन को पंचायती राज अधिकारी नियुक्त किया गया। यह पहल राज्य सरकार द्वारा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है, जिससे आने वाले समय में और भी खिलाड़ी प्रेरित होंगे।

Read More: IPL 2026: सरकारी नौकरी के बाद रिंकू सिंह को KKR टीम में भी मिला बड़ा प्रमोशन, मिली बड़ी जिम्मेदारी

Ben Duckett ने छोड़ा दिल्ली कैपिटल्स का साथ; होगी कड़ी कार्रवाई, लगेगा बैन या मिलेगी और भी बड़ी सजा?

अब इस ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने दिया पाकिस्तान को धोखा, PSL छोड़ थामा IPL का साथ; धोनी की टीम से जुड़ा क्रिकेटर