Rinku Singh, T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रिंकू सिंह ने अपने पिता के लिए एक खास पोस्ट लिखा। इसमें उन्होंने बताया कि उन्हें अपने पिता की कितनी याद आने वाली है।
'काश आप मेरे पास होते...' पिता का सपना पूरा करने के बाद रिंकू सिंह हुए इमोशनल, पोस्ट शेयर कर लिखी दिल की बात
Table of Contents
T20 World Cup 2026, Rinku Singh: टी20 वर्ल्ड कप के दौरान रिंकू सिंह ने अपने पिता को खो दिया था। विश्व कप के बीच ही रिंकू के पिता का कैंसर के कारण निधन हो गया। वो लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे।
अब टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रिंकू सिंह ने अपने पिता के लिए एक खास पोस्ट लिखा। इसमें उन्होंने बताया कि उन्हें अपने पिता की कितनी याद आने वाली है। रिंकू सिंह ने ये भी बताया कि आखिर क्यों वो पिता के निधन के बाद टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए वापस लौटे।
Rinku Singh हुए इमोशनल
रिंकू सिंह ने पोस्ट में अपने पिता को याद करते हुए लिखा,
"आपसे बात किए बिना इतने दिन कभी नहीं निकले। मुझे नहीं पता आगे कि जिंदगी आपके बिना कैसे चलेगी… पर मुझे हर कदम पर आपकी जरूरत पड़ेगी। आपने सिखाया था कि फर्ज सबसे आगे है.. तो फील्ड पर बस आपका सपना पूरा करने की कोशिश कर रहा था। अब आपका सपना पूरा हो गया है…. तो बस यही लगता है कि काश आप मेरे पास होते। हर छोटी बड़ी खुशी में आपकी कमी खलेगी। बहुत मिस करूंगा आपको पापा... बहुत ज्यादा।"
View this post on Instagram
टी20 वर्ल्ड कप में Rinku Singh का प्रदर्शन
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रिंकू सिंह ने भारत के लिए पहले 5 मैच खेले और अमेरिका, नामीबिया, पाकिस्तान, नीदरलैंड्स और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 6, 1, 11*, 6* और 0 रन बनाए। उन्हें 26 फरवरी को चेन्नई में जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर 8 के मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया और उनकी जगह संजू सैमसन को मौका मिला।

आईपीएल में खेलते दिखेंगे Rinku Singh
रिंकू सिंह के खराब प्रदर्शन के बाद अब ये सवाल खड़ा हो गया है कि क्या ये खिलाड़ी अब टी20 टीम में बना रहेगा? वैसे रिंकू को अब आईपीएल पर ध्यान लगाने की जरूरत है। 28 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल 2026 में रिंकू सिंह केकेआर के लिए खेलेंगे।