T20 World Cup, Indian Players left for home: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अहम दौर में टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह अचानक फैमिली इमरजेंसी के कारण स्वदेश लौट गए हैं। ऐसे में 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले मुकाबले में उनका खेलना लगभग नामुमकिन माना जा रहा है।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों की करारी हार के बाद भारतीय टीम पहले ही दबाव में है। अब रिंकू की गैरमौजूदगी से टीम मैनेजमेंट को प्लेइंग इलेवन में बदलाव करना पड़ सकता है। उनकी जगह संजू सैमसन या किसी अन्य खिलाड़ी को मौका मिलना तय माना जा रहा है।
न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार रिंकू सिंह 24 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले ही पारिवारिक आपात स्थिति के कारण घर लौट गए। चेन्नई में हुए प्रैक्टिस सेशन में उनकी अनुपस्थिति ने इस खबर की पुष्टि कर दी। इससे साफ है कि जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले में वह टीम का हिस्सा नहीं होंगे।
रिंकू सिंह को इस वर्ल्ड कप में पांचों मैचों में मौका मिला, लेकिन वह उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। उनका सर्वोच्च स्कोर महज 11 रन रहा। पूरे टूर्नामेंट में उनके स्कोर 6, 1, 11*, 6*, और 0 रहे हैं। मिडिल ऑर्डर में भरोसेमंद फिनिशर माने जाने वाले रिंकू बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे, जिसके चलते उनकी जगह को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे। अब उनकी अनुपस्थिति में टीम मैनेजमेंट नए विकल्पों पर विचार कर सकता है।
T20 World Cup: ???????????? ?????????????????? ?????????????
रिंकू सिंह की गैरमौजूदगी में संजू सैमसन सबसे बड़े दावेदार माने जा रहे हैं। इसके अलावा टीम संयोजन के आधार पर किसी अतिरिक्त ऑलराउंडर या बल्लेबाज को भी मौका दिया जा सकता है। मैनेजमेंट के सामने चुनौती यह होगी कि मिडिल ऑर्डर को स्थिरता दी जाए, खासकर ऐसे समय में जब टीम को हर मैच जीतना जरूरी हो गया है।
T20 World Cup: ??????????????????????????? ?????? ????????? ????????? ?????????????????????
ग्रुप स्टेज में लगातार चार जीत दर्ज कर सुपर-8 में पहुंची टीम इंडिया को पहले ही मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रन से हार का सामना करना पड़ा। अब सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए भारत को अपने दोनों बचे मुकाबले हर हाल में जीतने होंगे।
जिम्बाब्वे के बाद भारत का सामना वेस्टइंडीज से होगा। यदि टीम इंडिया दोनों मैच जीतती है और अन्य परिणाम अनुकूल रहते हैं, तो सेमीफाइनल की राह आसान हो सकती है। फिलहाल रिंकू सिंह की अनुपस्थिति ने टीम की चिंताओं को और बढ़ा दिया है।