Rinku Singh की घर वापसी के बाद बदलेगी टीम इंडिया की प्लेइंग XI? ऑलराउंडर या बल्लेबाज किसे मिलेगा मौका!

Rinku Singh: 26 फरवरी को भारतीय टीम को जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 के अगला मुकाबला खेलना है। अब देखना ये है कि रिंकू इस मैच के लिए वापस लौटते हैं या नहीं। और अगर रिंकू की प्लेइंग XI में वापसी नहीं हो पाती है तो उनकी जगह किसी ऑलराउंडर या बल्लेबाज में से किसे मौका दिया जाएगा?

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 25 Feb 2026, 03:39 PM
iconUpdated: 25 Feb 2026, 03:51 PM

Team India Playing XI, Rinku Singh: टीम इंडिया के ऑलराउंडर रिंकू सिंह को अचानक घर लौटना पड़ा है। जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले वो अपने घर आ गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि रिंकू सिंह के पिता कैंसर से पीड़ित है। जिसके चलते उन्हें वापस घर लौटना पड़ा है।

अहमदाबाद में सुपर-8 का पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका से गंवाने के बाद टीम इंडिया अपने अगले मैच के लिए चेन्नई पहुंची थी। अब 26 फरवरी को भारतीय टीम को जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 के अगला मुकाबला खेलना है। अब देखना ये है कि रिंकू इस मैच के लिए वापस लौटते हैं या नहीं। और अगर रिंकू की प्लेइंग XI में वापसी नहीं हो पाती है तो उनकी जगह किसी ऑलराउंडर या बल्लेबाज में से किसे मौका दिया जाएगा?

Rinku Singh लौटे घर

रिंकू सिंह की घर वापसी के बाद से कप्तान सूर्यकुमार यादव और हेड कोच गौतम गंभीर को टीम इंडिया की प्लेइंग XI में कुछ बेहद अहम बदलाव करने पड़ सकते हैं। अगर रिंकू जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच के लिए वापस नहीं लौटे, तो प्लेइंग 11 में बदलाव तय है। टीम इंडिया में संजू सैमसन की वापसी देखने को मिल सकती है।

Rinku Singh की जगह किसे मिलेगा मौका?

संजू सैमसन को टी20 वर्ल्ड कप में महज एक ही मुकाबला नसीब हुआ है। जिसमें वह 8 गेंद में 22 रन बनाने में कामयाब हुए। सैमसन टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले हुई न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में पूरी तरह से फ्लॉप थे जिसके चलते ईशान किशन के लिए प्लेइंग-XI में रास्ता साफ हुआ।

Rinku Singh and Sanju Samson
Rinku Singh and Sanju Samson

प्लेइंग XI में होगा एक और बदलाव

साथ ही साथ इस मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग XI में एक और बदलाव हो सकता है और वो है वॉशिंगटन सुंदर की जगह अक्षर पटेल की वापसी। साउथ अफ्रीका के खिलाफ अक्षर पटेल को टीम से ड्रॉप करने का नतीजा सबने देख ही लिया है तो अगर सूर्या और गंभीर को सुपर-8 के अगले मुकाबले जो टीम इंडिया के लिए करो या मरो का मैच है उसमें जीत हासिल करनी है तो अक्षर पटेल को टीम में वापस लाना ही होगा।

Axar Patel and Washington Sundar
Axar Patel and Washington Sundar

जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग XI

भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह

Read More: जब इंग्लैंड के खिलाफ भी नही चला सैम अयूब का बल्ला, स्टेडियम में बैठे फैन ने किया कुछ ऐसा; VIDEO हो रहा वायरल

किसके कहने पर पाकिस्तान के खिलाफ नंबर 3 पर खेलने उतरे अंग्रेज कप्तान हैरी ब्रूक? जड़ डाला दमदार शतक

पाकिस्तान के खिलाफ शतक जड़कर हैरी ब्रूक ने रचा इतिहास, टी20 वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले बने पहले कप्तान