Rinku Singh, IND WI: सेमीफाइनल से होने वाले इस अहम मुकाबले से पहले टीम इंडिया के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, टीम इंडिया के स्टार फिनिशर रिंकू सिंह वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले से पहले टीम इंडिया को रिज्वॉइन करने वाले हैं।
IND vs WI: नॉकआउट मुकाबले से पहले आई टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, स्टार खिलाड़ी लौटा वापस
Table of Contents
IND WI, Rinku Singh: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया सुपर-8 का अगला मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगी। ये मैच नॉकआउट मुकाबला होने वाला है यानी भारत और वेस्टइंडीज में से जो टीम ये मैच जीतेगी उसे सीधा सेमीफाइनल में एंट्री मिल जाएगी।
सेमीफाइनल से होने वाले इस अहम मुकाबले से पहले टीम इंडिया के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, टीम इंडिया के स्टार फिनिशर रिंकू सिंह वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले से पहले टीम इंडिया को रिज्वॉइन करने वाले हैं।
Rinku Singh के पिता का निधन
दरअसल 27 फरवरी को टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह के पिता खानचंद का निधन हो गया था, जिसकी वजह से रिंकू ने टीम इंडिया का साथ छोड़ दिया था। हालांकि, अब अच्छी खबर ये है कि रिंकू अहम मैच से पहले टीम के साथ जुड़ जाएंगे।

पिता के अंतिम संस्कार में शामिल हुए Rinku Singh
पिता के निधन के बाद रिंकू सिंह ने अलीगढ़ में अंतिम संस्कार में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने भावुक होकर पिता की अर्थी को कंधा दिया। वह लंबे समय से लीवर कैंसर से जूझ रहे थे। उनकी तबीयत बिगड़ने पर ग्रेटर नोएडा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।
पिता जी के निधन के बाद फिर से टीम इंडिया से जुड़ने के लिए तैयार हैं रिंकू सिंह।
— Jaiky Yadav (@JaikyYadav16) February 28, 2026
बीते कल उनके पिता जी का निधन हुआ है रिंकू सिंह को 1 मार्च को West Indies के खिलाफ होने वाले मैच के लिए कोलकाता पहुंचना है।
पिछले मैच में Rinku Singh,
Playing 11 के हिस्सा नहीं थे लेकिन अब वह इस… pic.twitter.com/ScpH4bM57J
🚨Rinku Singh rejoined Team India in Kolkata for the India vs West Indies quarter-final match.
— Sonu (@Cricket_live247) February 28, 2026
Stay strong, Rinku. 🇮🇳 pic.twitter.com/P2R8MSjAhh
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी 28 वर्षीय रिंकू की सफलता के पीछे उनके पिता का बहुत बड़ा हाथ रहा है। अलीगढ़ में गैस सिलेंडर आपूर्ति का काम करने वाले सिंह ने तमाम अभावों के बावजूद रिंकू के क्रिकेटर बनने के सपने को पूरा करने में हरसंभव मदद की।
वापस टीम से जुड़ेंगे Rinku Singh
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिंकू सिंह पिता का अंतिम संस्कार करके कोलकाता में भारत के अगले होने वाले मुकाबले के लिए भारतीय स्क्वॉड को ज्वॉइन कर लेंगे। 1 मार्च को भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाना वाला मुकाबला करो या मरो मैच होगा। जो टीम इस मैच में विजयी होगी उसके लिए सेमीफाइनल के दरवाजे खुल जाएंगे और जो टीम हारेगी वो टी20 विश्व कप 2026 से बाहर हो जाएगी।