VIDEO: प्रिया सरोज से नहीं सही गई रिंकू सिंह की दूरी, क्रिकेट ग्राउंड पर प्रैक्टिस कर रहा था क्रिकेटर; तभी सपा सांसद ने...

Rinku Singh-Priya Saroj: सपा सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की इसी साल 8 जून को सगाई हुई थी। सगाई के वक्त दोनों परिवार के लोग और क्लोज फ्रेंड्स मौजूद थे।

icon द्वारा Shubhamvada
iconPublished: 09 Aug 2025, 07:18 PM
iconUpdated: 09 Aug 2025, 11:34 PM

Rinku Singh-Priya Saroj: आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स और टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह और उनकी मंगेतर प्रिया सरोज की जून में सगाई हुई थी। हाल ही में इस कपल का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

सपा सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह (Rinku Singh) की इसी साल 8 जून को सगाई हुई थी। सगाई के वक्त दोनों परिवार के लोग और क्लोज फ्रेंड्स मौजूद थे। प्रिया सरोज और रिंकू सिंह के रिश्ते की किसी को कानों-कान खबर नहीं थी। सगाई के बाद से प्रिया सरोज और रिंकू सिंह के इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते थे।

Rinku Singh And Priya Saroj 1
Rinku Singh And Priya Saroj

प्रिया सरोज ने दिया Rinku Singh को खास सरप्राइज

इस वक्त रिंकू सिंह यूपी टी20 लीग की तैयारियों में व्यस्त हैं। टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए वो प्रैक्टिस सेशन में जमकर पसीना बहा रहे हैं। मेरठ मावेरिक्स स्क्वॉड के खिलाड़ी को प्रैक्टिस के दौरान एक खूबसूरत सरप्राइज मिला। रिंकू सिंह की होने वाली पत्नी सपा सांसद प्रिया सरोज शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ग्रेटर नोएडा पहुंची। मंगेतर को देखकर रिंकू का दिन बन गया। दोनों थोड़ी देर एक दूसरे बातचीत की।

रिंकू से मिलने पहुंची प्रिया

फैंस ने जैसे ही दोनों को साथ देखा तो वीडियो बनाने से नहीं चूके। प्रिया यहां अपने ही सादे अंदाज में पहुंची। उन्होंने फ्लैट सैंडल और सूट के साथ दुपट्टा डाला हुआ था। कुछ वक्त रिंकू सिंह के साथ खड़े होकर बातें की और फिर वहीं से चली गईं।

Image 4

कब होगी रिंकू-प्रिया की शादी?

भारत में क्रिकेट और राजनीति का रिश्ता पुराना है। कई क्रिकेटरों ने सन्यास के बाद राजनीति में कदम रखा है, जैसे गौतम गंभीर और मोहम्मद अजहरुद्दीन और कुछ ने राजनीतिक हस्तियों से शादी की है। हालांकि, पेशेवर क्रिकेटरों द्वारा किसी महिला सांसद से शादी का यह पहला उदाहरण है। ऐसा माना जा रहा है रिंकू सिंह (Rinku Singh) और प्रिया सरोज की इसी साल यानी 2025 के नवंबर में शादी हो सकती है।

Read More: 'तुम्हें थप्पड़ मारने में मजा...', राखी पर अर्जुन ने किया सारा का मेकअप, तेंदुलकर की बिटिया का लुक देख हो जाएंगे हैरान

Rohit Sharma की वनडे वर्ल्ड कप 2027 में कप्तानी तय! BCCI ने नहीं ICC ने दिया बड़ा हिंट

क्या कर रहे हो यार... एयरपोर्ट पर किसपर भड़के रोहित शर्मा? बेटे और बीवी से जुड़ा है मामला; VIDEO

नीली लेम्बोर्गिनी के बाद अब रोहित शर्मा ने ली नई कार, नंबर प्लेट से समायरा और अहान का स्पेशल कनेक्शन

Follow Us Google News