पिता के निधन के बाद घर लौटे रिंकू सिंह, वेस्टइंडीज का मैच मिस करेंगे, BCCI ने दिया बड़ा अपडेट

पिता के निधन के बाद रिंकू सिंह घर लौट गए हैं और वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर-8 मुकाबला नहीं खेलेंगे। बीसीसीआई ने शोक जताते हुए पुष्टि की है कि इस मुश्किल समय में उन्हें टीम से अवकाश दिया गया है।

iconPublished: 27 Feb 2026, 03:33 PM
iconUpdated: 27 Feb 2026, 03:43 PM

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच टीम इंडिया के स्टार फिनिशर रिंकू सिंह के जीवन में गहरा व्यक्तिगत दुख आ गया है। उनके पिता के निधन की खबर ने न सिर्फ भारतीय टीम बल्कि पूरे क्रिकेट जगत को शोक में डाल दिया है। ऐसे समय में जब टीम इंडिया सुपर-8 चरण के अहम मुकाबलों की तैयारी कर रही है, रिंकू को परिवार के साथ खड़े होने के लिए घर लौटना पड़ा है।

रिंकू सिंह (Rinku Singh) के लिए यह समय भावनात्मक और पेशेवर दोनों मोर्चों पर बेहद कठिन है। एक ओर देश के लिए बड़े टूर्नामेंट का दबाव, तो दूसरी ओर पिता को खोने का गम इन परिस्थितियों ने उन्हें टीम से अस्थायी रूप से दूर कर दिया है।

बीसीसीआई ने जताया शोक, परिवार के प्रति संवेदना

बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने रिंकू सिंह (Rinku Singh) के पिता खानचंद सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि बोर्ड इस कठिन समय में रिंकू और उनके परिवार के साथ खड़ा है। खानचंद सिंह लंबे समय से लिवर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। तबीयत बिगड़ने पर 21 फरवरी को उन्हें ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वे वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। शुक्रवार सुबह 4:36 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

Rinku Singh bats in India's nets, India vs Netherlands, Men's T20 World Cup, Ahmedabad, February 17, 2026

चेन्नई से ग्रेटर नोएडा पहुंचे Rinku Singh

आईएएनएस से बातचीत में देवजीत सैकिया ने बताया कि रिंकू सिंह (Rinku Singh) सुबह चेन्नई से दिल्ली के लिए रवाना हुए और सीधे ग्रेटर नोएडा स्थित अस्पताल पहुंचे, जहां उनके पिता का इलाज चल रहा था।
रिंकू अपने पिता के अंतिम समय में परिवार के साथ रहने और अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए तुरंत घर लौट गए।

गरीबी, डर और जिम्मेदारियां... स‍िलेंडर की सप्लाई करने वाले क्रिकेटर रिंकू सिंह के प‍िता क्यों नहीं चाहते थे बेटा क्रिकेटर बने? मार्म‍िक है ...

वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच से रहेंगे बाहर

बीसीसीआई ने पुष्टि की है कि रिंकू सिंह (Rinku Singh) रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले सुपर-8 मुकाबले के लिए टीम के साथ कोलकाता नहीं जाएंगे। भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला वर्चुअल क्वार्टर फाइनल माना जा रहा है। बोर्ड ने कहा है कि रिंकू से जुड़ी आगे की जानकारी समय-समय पर साझा की जाएगी। फिलहाल टीम प्रबंधन ने उन्हें पारिवारिक शोक के बीच पूरा समय देने का निर्णय लिया है।

Read More: SA vs WI: वेस्टइंडीज केखिलाफ साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, प्लेइंग XI में एक बदलाव; भारतीय फैंस की बढ़ी धड़कनें

SA vs WI: पावरप्ले में साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों ने उड़ाई वेस्टइंडीज की धज्जियां, शुरुआती चार ओवर में चटकाए 4 विकेट

IND vs ZIM: सुपर-8 में भारत-जिम्बाब्वे मैच पर ओस डालेगी असर? अमेरिका से मंगाई गई खास 'दवा', क्या है पूरा मामला?