Rinku Singh: एशिया कप 2025 में टीम इंडिया का पहला मुकाबला 10 सितंबर यानी आज रात 8 बजे से यूएई के खिलाफ खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले रिंकू सिंह ने अपने बारे में खुलासा करते हुए बताया है कि उन्हें सबसे ज्यादा किस चीज से डर लगता है?
Rinku Singh: गेंदबाजों की कुटाई करने वाले रिंकू सिंह को किससे लगता है डर? भूलकर भी नहीं करते हैं ये काम

Rinku Singh: टीम इंडिया और केकेआर स्टार रिंकू सिंह ने हाल ही में अपने बारे में एक ऐसा खुलासा किया जिसे सुनकर हर को हैरान हो गया है। रिंकू सिंह फिलहाल एशिया कप 2025 के लिए दुबई में टीम इंडिया के साथ है।
एशिया कप 2025 में टीम इंडिया का पहला मुकाबला 10 सितंबर यानी आज रात 8 बजे से यूएई के खिलाफ खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने अपने बारे में खुलासा करते हुए बताया है कि उन्हें सबसे ज्यादा किस चीज से डर लगता है?

Rinku Singh को किस चीज से लगता है डर?
रिंकू सिंह को डर लगता है, वो भी ऐसा कि रात के 3 से 4 बजे तक सो नहीं पाते। वो अपने घर में भी डरते हैं और घर के बाहर यानी कि जब टीम इंडिया के साथ विदेशी दौरे पर जाते हैं तो भी परेशान रहते हैं। अब सवाल है कि रिंकू सिंह को डर किससे लगता है? रिंकू सिंह ने राज शमानी के साथ किए पॉडकास्ट में भूतों से अपने खौफ का जिक्र किया।
View this post on Instagram
रात में अकेले नहीं सोते रिंकू
उन्होंने बताया कि उन्हें भूतों से बहुत डर लगता है। जिसके कारण वो रात के 3 से 4 बजे तक सो भी नहीं पाते। दरअसल, रिंकू सिंह का मानना है कि रात के 3 से 4 बजे का समय भूतों का होता है और यही वजह है कि वो उस समय पर सो नहीं पाते। रिंकू सिंह ने आगे कहा कि भूतों के चलते ही वो अंधेरे से डरते हैं। वो कभी अकेले नहीं सोते। रात में हमेशा उनके कमरे की लाइट जल रही होती है।
भूतों से लगने वाले डर के चलते भारतीय ऑलराउंडर को इंडिया से बाहर विदेशी दौरे पर भी परेशानी होती है। वो कहते हैं कि घर पर तो मैं अकेले नहीं ही सोता हूं। विदेशी दौरों पर भी किसी ना किसी खिलाड़ी के साथ ही सोता हूं। उन्होंने कहा कि वैसे समय में वो कुलदीप सिंह को सोने के लिए पकड़ते हैं।