टी20 वर्ल्ड कप के बीच रिंकू सिंह पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का स्टेज-4 कैंसर से निधन

टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद्र सिंह का स्टेज-4 लिवर कैंसर से निधन हो गया। इस व्यक्तिगत दुख के चलते रिंकू भावनात्मक रूप से कठिन दौर से गुजर रहे हैं।

iconPublished: 27 Feb 2026, 02:44 PM
iconUpdated: 27 Feb 2026, 02:51 PM

Rinku Singh father passed away: टी20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े मंच पर जहां हर खिलाड़ी अपने देश के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का सपना देखता है, वहीं भारतीय टीम के स्टार फिनिशर रिंकू सिंह के जीवन में गहरा व्यक्तिगत दुख आ खड़ा हुआ है। टूर्नामेंट के बीच उनके पिता के निधन की खबर ने न सिर्फ उन्हें बल्कि पूरे क्रिकेट जगत को झकझोर कर रख दिया है।

रिंकू सिंह, जो अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं, इस समय भावनात्मक रूप से बेहद कठिन दौर से गुजर रहे हैं। मैदान पर देश के लिए जिम्मेदारी और घर पर परिवार के दुख के बीच संतुलन बनाना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होता।

स्टेज-4 कैंसर से Rinku Singh के पिता का निधन

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह (Rinku Singh) के पिता खानचंद्र सिंह का स्टेज-4 लिवर कैंसर से लंबी जंग के बाद निधन हो गया। टी20 वर्ल्ड कप के बीच यह दुखद समाचार सामने आने से क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत लंबे समय से गंभीर थी और हाल ही में उन्हें ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल-ओमेगा-1 में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के पीआरओ ने समाचार एजेंसी ANI को जानकारी देते हुए पुष्टि की कि 27 फरवरी की सुबह 5 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

Rinku Singh's Father Dies Of Cancer Day After He Returned For T20 World Cup | Cricket News

बेहद नाजुक थी पिता की हालत

खानचंद्र सिंह की स्थिति पिछले कुछ दिनों से अत्यंत गंभीर बनी हुई थी। उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट में मैकेनिकल वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था और लगातार रीनल रिप्लेसमेंट थेरेपी दी जा रही थी। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी स्थिति सुधारने की कोशिश कर रही थी, लेकिन बीमारी अंतिम चरण में होने के कारण उपचार का असर सीमित रहा।

पिता की तबीयत बिगड़ने पर टूर्नामेंट छोड़ लौटे थे Rinku Singh

पिता की हालत बिगड़ने की सूचना मिलते ही रिंकू सिंह (Rinku Singh) टी20 वर्ल्ड कप के बीच टीम कैंप से निकलकर चेन्नई से दिल्ली पहुंचे थे और परिवार के साथ समय बिताया था। हालांकि, जिम्मेदारी को देखते हुए वे 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले से पहले टीम से दोबारा जुड़ गए थे। इसके बावजूद पारिवारिक शोक के कारण उनके आगामी मैचों में खेलने को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।

Rinku Singh's precious gift to parents

प्रदर्शन और चयन पर पड़ा असर

जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले में रिंकू सिंह (Rinku Singh) को अंतिम एकादश में शामिल नहीं किया गया और उनकी जगह संजू सैमसन को मौका दिया गया। वहीं अक्षर पटेल की टीम में वापसी भी देखने को मिली। हालांकि, रिंकू मैदान पर फील्डिंग करते हुए नजर आए।

इस टी20 वर्ल्ड कप में उनका प्रदर्शन भी उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। निचले क्रम में बल्लेबाजी के कारण उन्हें ज्यादा गेंदें खेलने का अवसर नहीं मिला। पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 4 गेंदों में नाबाद 11 रन बनाए, जबकि अन्य मुकाबलों में वे सिंगल डिजिट स्कोर तक सीमित रहे। पांच पारियों में 29 गेंदें खेलकर वे सिर्फ 24 रन ही बना सके हैं, जो उनके लिए और टीम दोनों के लिए चिंता का विषय है।

Read More: SA vs WI: वेस्टइंडीज केखिलाफ साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, प्लेइंग XI में एक बदलाव; भारतीय फैंस की बढ़ी धड़कनें

SA vs WI: पावरप्ले में साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों ने उड़ाई वेस्टइंडीज की धज्जियां, शुरुआती चार ओवर में चटकाए 4 विकेट

IND vs ZIM: सुपर-8 में भारत-जिम्बाब्वे मैच पर ओस डालेगी असर? अमेरिका से मंगाई गई खास 'दवा', क्या है पूरा मामला?