रिंकू सिंह का सही नाम क्या है? आइए जानते है भारतीय मिडिल आर्डर के आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह के खेल-कूद से जुड़े आकड़े, उनकी जीवनी और उनका घर कहां है, सम्पूर्ण जानकारी।
रिंकू सिंह का जीवन परिचय। जानिए साधारण लड़के से स्टार क्रिकेटर तक का सफर
Table of Contents
भारतीय क्रिकेट टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज रिंकू सिंह अपने ताबड़तोड़ और आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। आईपीएल और इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्होंने शानदार फिनिशर के तौर पर अपनी पहचान बनाई है। हालांकि, उनका यह सफर मुश्किलों से भरा हुआ था और इस मुकाम तक पहुँचने के लिए उन्होंने काफी उतार और चढ़ाव देखे हैं। उन्हें शुरूआती जीवन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। हालांकि, आपको जानकर हैरानी होगी कि रिंकू सिंह का पूरा नाम रिंकू खानचंद सिंह है।
रिंकू सिंह का जन्म अलीगढ़ में एक गरीब परिवार में हुआ था जहां वे 5 भाई-बहन थे। उनके पिताजी एलपीजी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में काम करते थे जिस वजह से उन्हें पूरे परिवार के साथ 2 कमरों के घर में रहना पड़ता था। हालांकि, क्रिकेट के जरिए रिंकू सिंह ने न सिर्फ अपनी बल्कि पूरे परिवार की जिंदगी बदल दी। आइए जानते है कि रिंकू सिंह के खेल-कूद से जुड़े आकड़े, उनकी जीवनी और घर के बारे में सम्पूर्ण जानकारी।
रिंकू सिंह कौन हैं?
रिंकू सिंह का जीवन परिचय, जब भी इसकी बात की जाएगी तो हर इंसान के दिमाग में संघर्ष और दृढ़ता का ख्याल जरुर आएगा। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में जन्मे रिंकू सिंह ने क्रिकेट में अपना काफी बड़ा नाम कमाया है। उत्तर प्रदेश में लोकल टूर्नामेंट खेलते हुए वे अब भारतीय मिडिल ऑर्डर का अहम हिस्सा बन चुके हैं। आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए उन्होंने काफी मुकाबले मुश्किल परिस्थिति से जिताए हैं वही टीम इंडिया के लिए भी उन्होंने ऐसा ही कारनामा किया है।

रिंकू सिंह की जीवनी के बारे में बात की जाए तो उन्होंने काफी परेशानियों का सामना किया है जहां लोकल टूर्नामेंट खेलने के लिए भी उनके पास पैसे नहीं होते थे। कोच और भाई की मदद से उन्होंने क्रिकेट खेलना जारी रखा था और आज उनकी गिनती अमीर और टैलेंटेड खिलाड़ियों में की जाती है।
रिंकू सिंह या रिंकू सिंग: क्या है सही नाम?
फैंस इस टैलेंटेड बल्लेबाज के नाम को लेकर काफी कंफ्यूज होते हैं कि उनका नाम रिंकू सिंह है या रिंकू सिंग? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उनका सही नाम रिंकू सिंह है। उनके पिताजी का नाम खानचंद सिंह और माताजी का नाम बिना देवी है। रिंकू सिंह के कास्ट के बारे में बात की जाए तो वह जाटव है जो अनुसूचित जाती में आता है।

रिंकू सिंह का घर कहां है
इस स्टार बल्लेबाज के बारे में जब भी कोई सुनता है तो उनके मन में बस एक ही सवाल आता है कि रिंकू सिंह कहां का है और रिंकू सिंह का घर कहां है? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रिंकू सिंह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से है। उनका पुराना घर अलीगढ़ में ही है वहीँ उन्होंने अपने माताजी के नाम से वही पर ओजोन सिटी में वीना पैलेस के नाम से आलीशान बंगला खरीदा है।

रिंकू सिंह का साधारण लड़के से स्टार क्रिकेटर तक का सफर
रिंकू सिंह एक मिडिल क्लास परिवार से आते हैं जिस वजह से उन्हें क्रिकेट के इस मुकाम तक पहुँचने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। उन्होंने 2014 में मात्र 16 वर्ष की उम्र में उत्तर प्रदेश के लिए लिस्ट ए क्रिकेट में डेब्यू किया था।
2017 में किंग्स 11 पंजाब ने उन्हें आईपीएल में खरीदा था वहीँ 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का हिस्सा बन गए थे। उनके करियर का सबसे मुश्किल तब आया जब 2019 में बीसीसीआई से बिना अनुमति लिए उन्होंने अबू धाबी में एक टी20 लीग में हिस्सा लिया। इस वजह से बीसीसीआई ने सख्त एक्शन लेते हुए उन्हें 3 महीने के लिए सस्पेंड कर दिया था।

वही 2021 में चोट की वजह से वे आईपीएल से भी बाहर हो गए थे। इतनी सारी चीजों के बावजूद केकेआर ने उनके ऊपर भरोसा जताए रखा। इसी भरोसे को कायम रखते हुए उन्होंने आईपीएल 2022 में 23 गेंदों में 42 रनों की पारी खेलकर न सिर्फ केकेआर को मुकाबला जिताया बल्कि अपना पहला मैन ऑफ़ द मैच का खिताब भी जीता।

9 अप्रैल 2023 को रिंकू सिंह ने अपना नाम इतिहास में दर्ज करवा लिया जब यश दयाल के खिलाफ अंतिम ओवर में लगातार 5 छक्कें जड़कर उन्होंने केकेआर को हरा हुआ मुकाबला जिता दिया। वही एशिया कप 2025 के फाइनल में रिंकू सिंह ने ही विजय रन मारे थे जो दर्शाता है वे अब एक स्टार खिलाड़ी बन गए है।
क्रिकेट की दुनिया में रहना है अपडेट? तो सिर्फ समाचार ही काफी नहीं! IPL न्यूज़, क्रिकेट न्यूज़ और रोज़ाना के खेल समाचार के लिए Sports Yaari Hindi पर आएं। यहाँ Photo Gallery के ज़रिए देखें हर खिलाड़ी का खेल और बेहतरीन Web Stories से पाएं फटाफट अपडेट्स।
Read More: 14.28 के स्ट्राइक रेट... करो या मरो मैच में फ्लॉप हुए बाबर आजम, BBL में एक और शर्मनाक प्रदर्शन
T20 World Cup 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया ने किया टीम का ऐलान, कमिंस-हेजलवुड-मैक्सवेल को नहीं मिली जगह