Rinku Singh Birthday: टीम इंडिया के स्टार फिनिशर रिंकू सिंह आज यानी 12 अक्टूबर को अपना 28वां जन्मदिन मना रहे हैं। रिंकू के जन्मदिन के मौके पर उनकी मंगेतर सपा सांसद प्रिया सरोज ने जमकर प्यार लुटाया है।
Rinku Singh Birthday: मंगेतर प्रिया सरोज ने बेहद रोमांटिक अंदाज में दी रिंकू सिंह को बर्थडे विशेज, सगाई का खास VIDEO किया शेयर

Table of Contents
Rinku Singh Birthday: एशिया कप 2025 में टीम इंडिया को विजयी चौका लगाकर जीत दिलाने वाले स्टार फिनिशर रिंकू सिंह का आज यानी 12 अक्टूबर को जन्मदिन है। ये रिंकू सिंह का 28वां जन्मदिन है। इसी साल जून में रिंकू सिंह की सपा सांसद प्रिया सरोज के साथ सगाई हुई थी।
सगाई के बाद से ये रिंकू सिंह (Rinku Singh) का पहला बर्थडे है। रिंकू सिंह के जन्मदिन के मौके पर उनकी मंगेतर प्रिया सरोज ने बेहद रोमांटिक पोस्ट शेयर किया। प्रिया सरोज और रिंकू सिंह की 8 जून, 2025 को सगाई हुई थी।
Rinku Singh की मंगेतर ने शेयर किया रोमांटिक वीडियो
मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर सगाई का अनदेखा वीडियो शेयर किया। जिसमें सगाई की अंगूठी पहनाए जाने के बाद प्रिया बेहद भावुक नजर आती हैं। इसी के साथ उन्होंने पोस्ट में रिंग सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की। इस पर उन्होंने कैंप्शन में लिखा है, "हैप्पी बर्थडे रिंकू सिंह"। इस दौरान उन्होंने दिल का इमोजी भी बनाया।
Priya Saroj Got emotional in her engagement with Rinku Singh 🥹 pic.twitter.com/r3Kp6nsBzm
— Jeet (@JeetN25) June 8, 2025
View this post on Instagram
रिंकू सिंह का प्रदर्शन
रिंकू सिंह ने टीम इंडिया के लिए अब तक 2 वनडे मुकाबले और 34 टी20 मुकाबले खेले हैं। वनडे इंटरनेशनल में रिंकू ने 27.50 की औसत से 55 रन बनाए हैं। वहीं टी20 क्रिकेट में 42.30 की औसत से उन्होंने 550 रन स्कोर किए हैं। टी20 इंटरनेशनल में रिंकू ने तीन अर्द्धशतक लगाए हैं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 स्क्वॉड में रिंकू
रिंकू ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड का हिस्सा हैं। वहीं बात करें प्रिया सरोज की तो वो समाजवादी पार्टी के टिकट पर मछलीशहर से लोकसभा सांसद हैं।