Suryakumar Yadav: खराब फॉर्म से जूझ रहे सूर्यकुमार यादव की वापसी को लेकर सवाल उठ रहे हैं, ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज रिकी पोंटिंग ने उन्हें अहम सलाह दी है।
खराब फॉर्म से जूझ रहे सूर्यकुमार यादव का बल्ला फिर गरजेगा? T20 वर्ल्ड कप से पहले दिग्गज ने दी वापसी की खास टिप्स
टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव वक्त अपने करियर के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। एक समय टी20 रैंकिंग में नंबर-1 रहने वाला यह धाकड़ बल्लेबाज़ पिछले करीब 18 महीनों से लगातार रन बनाने के लिए संघर्ष करता नजर आया है। साल 2025 में उनका प्रदर्शन न सिर्फ उनके फैंस बल्कि टीम मैनेजमेंट के लिए भी चिंता का कारण बन गया है।
टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले सूर्यकुमार की फॉर्म पर सवाल उठने लगे हैं। 21 मैचों में सिर्फ 218 रन, 13.62 का औसत और 123.16 का स्ट्राइक रेट ये आंकड़े उस खिलाड़ी के नाम के साथ मेल नहीं खाते, जिसे आधुनिक टी20 क्रिकेट का सबसे इनोवेटिव बल्लेबाज़ माना जाता है। इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज रिकी पोंटिंग ने सूर्यकुमार (Suryakumar Yadav) को लेकर बड़ी और अहम सलाह दी है।
Suryakumar Yadav की खराब फॉर्म पर रिकी पोंटिंग की बड़ी राय
रिकी पोंटिंग ने ‘आईसीसी रिव्यू’ में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की हालिया फॉर्म को हैरान करने वाला बताया। पोंटिंग के मुताबिक, सूर्यकुमार लंबे समय से भारत के लिए टी20 क्रिकेट में मैच विनर रहे हैं, लेकिन इस वक्त वह अपनी लय से भटके हुए नजर आ रहे हैं।

पोंटिंग ने कहा, “सूर्यकुमार (Suryakumar Yadav) आमतौर पर छह, आठ या दस गेंद खेलने के बाद अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाते हैं। वह खुद पर भरोसा रखते हैं और अपने शॉट्स खेलने से नहीं डरते।” उन्होंने साफ शब्दों में सलाह दी कि सूर्यकुमार को आउट होने की चिंता छोड़कर सिर्फ रन बनाने पर ध्यान देना चाहिए।
‘रन बनाओ, आउट होने के बारे में मत सोचो’
पोंटिंग का मानना है कि टी20 क्रिकेट में आत्मविश्वास सबसे बड़ा हथियार होता है। उन्होंने कहा, “मैं सूर्यकुमार (Suryakumar Yadav) से यही कहूंगा कि खुद पर भरोसा रखो। टी20 में तुम किसी से कम नहीं हो। बस रन बनाने पर फोकस करो, आउट होने के बारे में मत सोचो।”

शुभमन गिल को बाहर करने पर भी जताई हैरानी
रिकी पोंटिंग ने भारतीय टीम से शुभमन गिल को बाहर किए जाने पर भी हैरानी जताई। उन्होंने कहा कि गिल हाल तक टीम के उपकप्तान थे और टेस्ट क्रिकेट में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। पोंटिंग के मुताबिक, यह फैसला भारतीय टीम की जबरदस्त बेंच स्ट्रेंथ और विकल्पों की गहराई को दिखाता है, जहां हर पोजिशन के लिए कई मजबूत दावेदार मौजूद हैं।
IND U19 vs SA U19: दूसरे वनडे में भारत ने साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से हराया, सीरीज पर किया कब्जा
Travis Head: सिडनी टेस्ट में फिर गरजा ट्रेविस हेड का बल्ला, तूफानी शतक के साथ रच दिया नया इतिहास
Ashes 2025-26: जेमी स्मिथ के समर्थन में उतरे जो रूट, जस्टिन लैंगर की तीखी टिप्पणी पर दिया करारा जवाब