World Cup Trophy: वर्ल्ड कप जीतने के बाद भी आखिर क्यो विमेंस टीम को वर्ल्ड कप की ट्रॉफी नहीं दी गई क्या है इसके पीछे का कारण?
Women's World Cup जीतने के बाद भी टीम इंडिया को नहीं मिली असली ट्रॉफी, क्या है इसके पीछे की वजह?
Table of Contents
ICC Women's World Cup 2025 Trophy: 2 नवंबर की रात भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराया।
इस जीत के बाद टीम इंडिया को चमचमाती वर्ल्ड कप ट्रॉफी मिली लेकिन आपको बता दें ये ट्रॉफी भारतीय टीम के पास नहीं है। वर्ल्ड कप जीतने के बाद भी आखिर क्यो विमेंस टीम को वर्ल्ड कप की ट्रॉफी (World Cup Trophy) नहीं दी गई क्या है इसके पीछे का कारण?
कहां है असली विमेंस World Cup Trophy?
दरअसल, आईसीसी टूर्नामेंट जीतने वाली किसी भी टीम को असली ट्रॉफी नहीं दी जाती। इसकी बजाए उन्हें डमी या रेप्लिका ट्रॉफी दी जाती है। असली ट्रॉफी उस वक्त मिलती है जब अवॉर्ड सेरेमनी हो, फोटोशूट के बाद वो वापस आईसीसी के पास चली जाती है। आईसीसी ने 26 साल पहले एक नियम बनाया था जिसके मुताबिक जीतने वाली टीम को ट्रॉफी दी जाएगी और वो उसे फोटो सेशन और विक्ट्री परेड में इस्तेमाल करेगी लेकिन इसके बाद उसे वो वापस लौटानी होगी।
आईसीसी विजेता टीम को डमी ट्रॉफी देती है जो बिल्कुल असली जैसी होती है। उसमें सोने और चांदी का इस्तेमाल भी होता है। बता दें असली ट्रॉफी को आईसीसी के दुबई हेडक्वार्टर में रखा जाता है। ये ट्रॉफी को चोरी होने या नुकसान पहुंचाने से बचाने के लिए किया जाता है।
सोने-चांदी की बनी होती है World Cup Trophy
महिला वर्ल्ड कप 2025 की ट्रॉफी (World Cup Trophy) की बात करें तो इसका वजन 11 किलो है। इसकी ऊंचाई लगभग 60 सेंटीमीटर है। ये चांदी और सोने से बनी है। इसके तीन कॉलम चांदी के हैं जो स्टंप और बेल्स के आकार के हैं। वहीं इसका टॉप गोल सोने का ग्लोब है। इस ट्रॉफी पर अबतक के विजेताओं के नाम भी उकेरे हुए हैं।
𝐋𝐞𝐚𝐝𝐞𝐫. 𝐂𝐡𝐚𝐦𝐩𝐢𝐨𝐧. 𝐈𝐜𝐨𝐧. 💙
— BCCI Women (@BCCIWomen) November 3, 2025
📸 Captain Harmanpreet Kaur with the prestigious ICC Women's Cricket World Cup Trophy 🏆😍#TeamIndia | #WomenInBlue | #CWC25 | #Champions | @ImHarmanpreet pic.twitter.com/2CMt4X3Rxi
भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास
इस बार भारत का नाम पहली बार इस ट्रॉफी में जुड़ा है। महिला वर्ल्ड कप के अबतक 13 एडिशंस हुए हैं जिसमें 7 बार ऑस्ट्रेलिया चैंपियन बना है। 4 खिताब इंग्लैंड ने जीते हैं, वहीं न्यूजीलैंड और भारत के नाम एक-एक खिताब है।
Read More: Travis Head: टीम इंडिया को मिली बड़ी राहत, ट्रेविस हेड बची हुई टी20 सीरीज से हुए बाहर; क्या है वजह?
पाकिस्तानी फैंस ने गाया भारत का राष्ट्रगान, हरमनप्रीत एंड कंपनी की जीत पर मनाया जश्न; VIDEO वायरल
Women's World Cup Final की 5 ऐसी तस्वीरें, जिन्हें देख आपकी आंखों से छल उठेंगे आंसू