RCB vs CSK: क्या चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ वापसी करेंगे जोश हेजलवुड? मुकाबले से पहले जान लीजिए ताजा अपडेट

RCB vs CSK: आईपीएल 2026 में आरसीबी और सीएसके के हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले जॉश हेजलवुड की फिटनेस पर सस्पेंस बना हुआ है

iconPublished: 05 Apr 2026, 05:27 PM
iconUpdated: 05 Apr 2026, 06:27 PM

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच एक बेहद अहम और हाई-वोल्टेज मुकाबला बेंगलुरु में खेला जाना है। दोनों टीमों के बीच की राइवल्री किसी से छिपी नहीं है और हर बार इन दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलती है। ऐसे में इस मुकाबले पर फैंस की खास निगाहें टिकी हुई हैं।

इस बड़े मुकाबले (RCB vs CSK) से पहले आरसीबी के लिए सबसे बड़ी चर्चा का विषय तेज गेंदबाज जॉश हेज़लवुड की फिटनेस बनी हुई है। लंबे समय से चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे हेजलवुड ने हाल ही में टीम स्क्वाड को जॉइन किया है, जिससे उनकी वापसी की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

RCB vs CSK: एक्शन में नजर आए हेजलवुड

मुकाबले से पहले जॉश हेज़लवुड आरसीबी के साथ प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लेते नजर आए। उनकी इस वापसी ने फैंस के बीच उत्साह बढ़ा दिया है और सभी के मन में यही सवाल है कि क्या वे इस अहम मुकाबले में खेलने के लिए पूरी तरह फिट हैं या नहीं। उनकी फिटनेस को लेकर अब बड़ा अपडेट सामने आया है।

RCB vs CSK: क्या CSK के खिलाफ खेलेंगे मुकाबला?

रिपोर्ट्स के मुताबिक हेज़लवुड की फिटनेस में काफी सुधार हुआ है और वे चयन के लिए उपलब्ध हो सकते हैं। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स यह भी संकेत दे रही हैं कि टीम मैनेजमेंट इस अहम मुकाबले में कोई जोखिम नहीं लेना चाहती। ऐसे में उनके खेलने की संभावना कम बताई जा रही है और वे अगले मैच में वापसी कर सकते हैं।

Josh Hazlewood claimed two wickets in the powerplay, New Zealand vs Australia, 3rd T20I, Mount Maunganui, October 4, 2025

RCB vs CSK: सीएसके के खिलाफ आरसीबी का हालिया रिकॉर्ड शानदार

हाल के मुकाबलों (RCB vs CSK) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है। आरसीबी ने पिछले तीन मुकाबलों में सीएसके को हराया है और इस बार भी मुकाबला बेंगलुरु में होने के कारण टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।

Read More: IPL 2026: पहले डबल हेडर के बाद अंक तालिका में बड़ा उलटफेर, राजस्थान रॉयल्स टॉप पर, मुंबई और गुजरात की हालत हुई खराब

GT vs RR: सांसें थाम देने वाले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने 6 रनों से मारी बाजी, गुजरात टाइटंस को मिली निराशा

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने मिलकर रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले सबसे तेज भारतीय जोड़ी