RCB के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले CSK को बड़ा झटका लग सकता है, क्योंकि डेवाल्ड ब्रेविस अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं और रिपोर्ट्स के अनुसार इस मैच से बाहर रह सकते हैं।
RCB vs CSK: क्या रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ चेन्नई को मिलेगा डेवाल्ड ब्रेविस का साथ? बड़ा अपडेट आया सामने
Table of Contents
RCB vs CSK, Dewald Brevis Update: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए हालात अभी तक उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे हैं। टीम को शुरुआती मुकाबलों में लगातार हार का सामना करना पड़ा है और बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक कई कमियां खुलकर सामने आई हैं। ऐसे में अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ होने वाला मुकाबला उनके लिए काफी अहम बन गया है।
दूसरी ओर, आरसीबी की टीम शानदार लय में नजर आ रही है और पिछले मुकाबले में दमदार जीत दर्ज कर चुकी है। ऐसे में चेन्नई के लिए यह मैच और भी चुनौतीपूर्ण होने वाला है। इसी बीच टीम के मिडिल ऑर्डर के अहम बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस की उपलब्धता को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस की चिंता बढ़ा दी है।
RCB vs CSK: RCB के खिलाफ नहीं खेलेंगे डेवाल्ड ब्रेविस?
रिपोर्ट्स के मुताबिक डेवाल्ड ब्रेविस अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं और वे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इस अहम मुकाबले में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। उन्हें साइड स्ट्रेन की समस्या है, जो उन्हें आईपीएल 2026 के पहले मैच से पहले अभ्यास के दौरान हुई थी। टीम मैनेजमेंट उनकी फिटनेस को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहती, ऐसे में उनका इस मैच से बाहर रहना लगभग तय माना जा रहा है।

RCB vs CSK: DC के खिलाफ वापसी की उम्मीद
बताया जा रहा है कि ब्रेविस चेन्नई सुपर किंग्स के अगले मुकाबले में वापसी कर सकते हैं, जो दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेला जाएगा। 11 अप्रैल को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने वाले इस मैच में उनके फिट होकर लौटने की उम्मीद जताई जा रही है। टीम उनके पूरी तरह फिट होने का इंतजार कर रही है ताकि मिडिल ऑर्डर को मजबूती मिल सके।
RCB vs CSK: ब्रेविस की गैरमौजूदगी CSK के लिए बड़ा झटका
डेवाल्ड ब्रेविस चेन्नई के मिडिल ऑर्डर के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक हैं। उनकी गैरमौजूदगी टीम के बल्लेबाजी क्रम को कमजोर बना रही है। पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में भी यह साफ नजर आया, जहां चेन्नई की बल्लेबाजी में स्थिरता की कमी दिखी। एक फ्लैट पिच पर ब्रेविस जैसे आक्रामक बल्लेबाज की जरूरत साफ महसूस हो रही है।
RCB vs CSK: ओपनिंग और गेंदबाजी भी बनी चिंता
चेन्नई सुपर किंग्स की समस्याएं सिर्फ ब्रेविस तक सीमित नहीं हैं। टीम की ओपनिंग जोड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही है, वहीं गेंदबाजी में भी निरंतरता की कमी देखने को मिली है। पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में इन दोनों कमजोरियों ने टीम को भारी नुकसान पहुंचाया था। अब आरसीबी जैसी मजबूत टीम के खिलाफ उतरने से पहले सीएसके को इन कमियों को जल्द से जल्द दूर करना होगा।