RCB vs CSK: चिन्नास्वामी में आरसीबी के सामने सीएसके ने टेक दिए घुटने, 43 रनों से डिफेंडिंग चैंपियंन ने जीता मुकाबला

RCB vs CSK: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 की लगातार तीसरी हार थमाई है।

iconPublished: 05 Apr 2026, 11:09 PM
iconUpdated: 05 Apr 2026, 11:33 PM

RCB vs CSK Match Report: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का 11वां मुकाबला खेला गया, जिसमें आरसीबी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीएसके को एक और करारी हार थमा दी। चेन्नई के लिए इस सीजन की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही है और टीम लगातार संघर्ष करती नजर आ रही है।

इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एक विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स ने लक्ष्य का पीछा करने की पूरी कोशिश की, लेकिन टीम कभी भी मैच में पूरी तरह पकड़ नहीं बना सकी और लगातार दबाव में नजर आई। अंत में सीएसके को 43 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

RCB vs CSK: आरसीबी ने जीता मुकाबला

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस मुकाबले में बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन किया। पहले आरसीबी के बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसके बाद गेंदबाजों ने भी शानदार शुरुआत दिलाई और सीएसके पर दबाव बनाए रखा। हालांकि, अंत में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुकाबले में वापसी की पूरी कोशिश की, लेकिन वे जीत हासिल नहीं कर सके और उन्हें आखिरकार यह मैच गंवाना पड़ा।

Jacob Duffy wreaked havoc with the new ball again, Royal Challengers Bengaluru vs Chennai Super Kings, IPL, Bengaluru, April 5, 2026

RCB vs CSK: आरसीबी ने बनाए 250 रन

इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 250 रन बना दिए। आरसीबी की तरफ से टिम डेविड ने सबसे ज्यादा 25 गेंदों में 70 रनों की तूफानी पारी खेली। वहीं देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार और फिल सॉल्ट ने भी अहम योगदान दिया, जिसकी बदौलत टीम इस विशाल स्कोर तक पहुंचने में सफल रही।

Tim David and Rajat Patidar had an unbeaten 99-run stand off just 36 balls, Royal Challengers Bengaluru vs Chennai Super Kings, IPL, Bengaluru, April 5, 2026

RCB vs CSK: सीएसके के हाथ फिर लगी निराशा

इस बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत एक बार फिर खराब रही, जहां टीम ने सिर्फ 30 रन के स्कोर पर ही अपने 2 विकेट गंवा दिए। इसके बाद सरफराज खान ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन टीम मैच में पूरी तरह वापसी नहीं कर सकी। प्रशांत वीर और जेमी ओवरटन ने भी संघर्ष किया, लेकिन वे टीम को लक्ष्य के करीब नहीं ले जा पाए और अंत में सीएसके को हार का सामना करना पड़ा।

Read More: RCB vs CSK: क्या रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ चेन्नई को मिलेगा डेवाल्ड ब्रेविस का साथ? बड़ा अपडेट आया सामने

LSG vs SRH: झुकेगा नहीं... नीतीश रेड्डी का लखनऊ के खिलाफ तूफानी अर्द्धशतक, क्लासेन के साथ मिलकर रचा इतिहास; VIDEO

RCB vs CSK: क्या चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ वापसी करेंगे जोश हेजलवुड? मुकाबले से पहले जान लीजिए ताजा अपडेट