IPL 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने नई जर्सी लॉन्च की है, जिसमें पहले खिताब के प्रतीक के तौर पर लोगो के ऊपर सितारा जोड़ा गया है।
IPL 2026: नए अवतार में दिखेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, जर्सी में किया गया बड़ा बदलाव
RCB Jersey for IPL 2026: मैदान से बाहर के शोर-शराबे से अलग रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पिछले एक साल से मैदान पर अपने प्रदर्शन से सुर्खियां बटोर रही है। पिछले सीजन में पहली बार आईपीएल खिताब जीतने के बाद फ्रेंचाइजी का आत्मविश्वास नई ऊंचाइयों पर है। वहीं विमेंस प्रीमियर लीग 2026 में भी आरसीबी की महिला टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए दूसरी बार फाइनल में जगह बना ली है।
अब बारी पुरुष टीम की है, जो आईपीएल 2026 में अपने खिताब का बचाव करने उतरेगी। इसी बीच फ्रेंचाइजी ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। नए सीजन से पहले आरसीबी ने अपनी नई जर्सी लॉन्च कर दी है, जिसमें एक ऐसा बदलाव किया गया है, जिसका इंतजार फैंस सालों से कर रहे थे।
IPL 2026: नए सीजन से पहले लॉन्च हुई आरसीबी की नई जर्सी
26 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल (IPL 2026) के 19वें सीजन में आरसीबी पहली बार मौजूदा चैंपियन के तौर पर मैदान पर उतरेगी। टीम ने टूर्नामेंट से करीब डेढ़ महीने पहले ही अपनी नई जर्सी की झलक फैंस को दिखा दी है। 3 फरवरी को साझा किए गए वीडियो के जरिए फ्रेंचाइजी ने नए किट को आधिकारिक तौर पर पेश किया।
THE NEW RCB JERSEY. 🌟♥️
— Tanuj (@ImTanujSingh) February 3, 2026
- A Star on the Jersey..!!!! pic.twitter.com/iG8sOe9Cwy
स्क्वॉड में भले ही ज्यादातर खिलाड़ी पुराने ही हों, लेकिन इस बार उनका अंदाज बिल्कुल नया नजर आएगा। नई जर्सी के साथ आरसीबी ने साफ कर दिया है कि वह सिर्फ खिताब की नहीं, बल्कि पहचान की भी नई कहानी लिखने जा रही है।
IPL 2026: रंग वही, लेकिन लुक में दिखा बदलाव
आरसीबी इस बार भी अपने पारंपरिक रेड, ब्लैक और गोल्ड रंगों में ही नजर आएगी, लेकिन जर्सी के डिजाइन में अहम बदलाव किए गए हैं। नई किट कॉलर डिजाइन के साथ पेश की गई है, जो इसे पिछले सीजन की जर्सी से अलग बनाती है। इसके अलावा टाइटल स्पॉन्सर में भी बदलाव हुआ है। पिछले कुछ सीजन तक जर्सी पर कतर एयरवेज का नाम दिखता था, लेकिन इस बार उसकी जगह नथिंग स्मार्टफोन को मुख्य प्रायोजक बनाया गया है।
IPL 2026: लोगो के ऊपर चमका पहला सितारा
नई जर्सी का सबसे खास और भावुक बदलाव टीम के लोगो के ऊपर देखने को मिला है। आरसीबी की जर्सी पर अब एक सितारा लगाया गया है, जो फ्रेंचाइजी के पहले आईपीएल खिताब का प्रतीक है। 17 साल के लंबे इंतजार के बाद आरसीबी फैंस को जर्सी पर यह सितारा देखने का मौका मिला है। यही वजह है कि जर्सी लॉन्च होते ही सोशल मीडिया पर खुशी की लहर दौड़ गई और फैंस ने इसे ऐतिहासिक पल बताया।
T20 World Cup विवाद में शाहिद अफरीदी की एंट्री, ICC के खिलाफ उगला जहर; पाकिस्तान का किया सपोर्ट