IPL 2026: इस बीच सीजन के शुरू होने से पहले दो बड़ी टीमों को जोर का झटका लगता नजर आ रहा है। RCB के जोश हेजलवुड और SRH के पैट कमिंस IPL के शुरुआती कुछ मैच मिस करने वाले हैं।
IPL 2026 से पहले RCB और SRH को लगा जोर का झटका, लीग के शुरुआती मुकाबले मिस कर सकते हैं ये धाकड़ खिलाड़ी
Table of Contents
IPL 2026: आईपीएल 2026 का अगला सीजन अब बहुत करीब है। बीसीसीआई ने ऐलान कर दिया है कि 28 मार्च को पहला मुकाबला खेला जाएगा। इस दिन बेंगलुरु में RCB और SRH की टीमें आमने सामने होंगी।
इस बीच सीजन के शुरू होने से पहले दो बड़ी टीमों को जोर का झटका लगता नजर आ रहा है। RCB के जोश हेजलवुड और SRH के पैट कमिंस IPL के शुरुआती कुछ मैच मिस करने वाले हैं। ऑस्ट्रेलिया से दोनों प्लेयर्स के IPL में हिस्सा लेने को लेकर बड़ा अपडेट मिला है।
RCB और SRH को लगेगा झटका
ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड और पैट कमिंस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा हैं। ये दोनों ही खिलाड़ी आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे। एक रिपोर्ट के मुताबिक हेजलवुड और कमिंस को अभी तक क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की मेडिकल टीम से आगामी सीजन के लिए आधिकारिक मंजूरी नहीं मिली है। उम्मीद है कि सीजन के आगे बढ़ने पर वे कुछ मैच खेल सकते हैं।

हेजलवुड और कमिंस का रिहैब जारी
हेजलवुड और कमिंस का रिहैबिलिटेशन फिलहाल जारी है। उनके आईपीएल 2026 के ओपनिंग मैच में फिट होने की कोई संभावना नहीं है। ये मैच 28 मार्च को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी और एसआरएच के बीच खेला जाएगा।
🚨 BIG BLOW FOR RCB & SRH IN IPL 🚨
— Johns. (@CricCrazyJohns) March 17, 2026
- Josh Hazlewood & Pat Cummins will miss the start of the IPL 2026. [Daniel Cherny] pic.twitter.com/4v1lFFU5GM
एक सूत्र ने बताया, “पिछले हफ्ते से ज्यादा कुछ नहीं बदला है। फिजियो की मंजूरी का अभी भी इंतजार है। रिहैब चल रहा है। हेजलवुड और कमिंस शुरुआती कुछ मैचों के लिए समय पर उपलब्ध नहीं हो पाएंगे। उम्मीद है कि वे टूर्नामेंट के आगे के हिस्से में कुछ मैच खेलेंगे। सब कुछ मंजूरी पर निर्भर करता है। जैसे ही मंजूरी मिलेगी, वे भारत के लिए रवाना हो जाएंगे।”
IPL 2026: हेजलवुड को कौन करेगा रिप्लेस?
जोश हेजलवुड अगर IPL के शुरुआती कुछ मैच मिस करते हैं, तो जैकब डफी को चांस मिल सकता है। डफी के लिए पिछला एक साल अच्छा रहा है और उन्होंने खूब विकेट चटकाए हैं। RCB ने इसी वजह से ऑक्शन में उन्हें खरीदा था। हेजलवुड की गैरमौजूदगी में उन्हें खेलने का चांस मिल सकता है।
IPL 2026: SRH की कप्तानी पर सवाल?
पैट कमिंस सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान हैं। अगर पैट शुरुआती मैच मिस करते हैं, तो SRH को एक नए कप्तान की तलाश करनी होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार मैनेजमेंट ईशान किशन के नाम पर चर्चा कर रहा है।
IPL 2026: आईपीएल के बीच में खेली जाएगी टी20 और वनडे सीरीज, किस देश के खिलाफ होगा मुकाबला?